Search

 
 
 

साहिबगंज कोर्ट परिसर की दो दुकानों में चोरी

 
Sahibganj : साहिबगंज कोर्ट परिसर में जिला अधिवक्ता संघ कार्यालय के समीप स्थित दो दुकानों चोरी हो गईँ. पीड़ित दुकानदार जयप्रकाश चौक निवासी अनुराग आंनद ने बताया वह रोज की तरह अपनी फोटो स्टेट की दुकान बंद कर घर चला गया. सोमवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचा, तो गुमटी का ताला टूटा हुआ था. चोरों ने दुकान से एक प्रिंटर की चोरी कर ली. वहीं, सुभाष कॉलोनी निवासी बबलू तांती की दुकान से भी प्रिंटर व नकदी की चोरी हुई है. जानकारी मिलते ही जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी, सचिव विजय कुमार कर्ण, सदस्य वसीम बदरुद्दीन समेत कई अधिवक्ता मौके पर पहुंचे और  दोनों दुकानों का जायजा लिया. पीड़ित दुकानदारों से भी भेंट की. जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल, एसआई सतीश सोनी ने भी पहुंचकर जांच-पड़ताल की. संघ अध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी ने थाना प्रभारी से दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की. यह भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/champai-sorens-government-wins-trust-vote-gets-47-votes/">Breaking

: चंपई सोरेन की सरकार ने जीता विश्वास मत, 47 मत किया हासिल 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही