Search

 
 
 

धनबाद बार एसोसिएशन कार्यालय से 25 पंखे, इनवर्टर-बैटरी व सीसीटीवी की चोरी

 
Dhanbad :  धनबाद थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित बार एसोसिएशन कार्यालय में 23 जनवरी की रात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर 5 हॉल में लगे 25 पंखे, इनवर्टर, बैटरी, 3 हैलोजन लाइट व दो सीसीटीवी कैमरे ले गए हैं. बार एसोसिएशन के नाइट गार्ड स्वस्टि पाल ने इस संबंध में धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर जप्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इधर, बार एसोसिएशन ने नाइट गार्ड स्वस्टि पाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. थाने में दर्ज प्राथमिकी में नाइट गार्ड ने कहा है कि 23 जनवरी की रात करीब 2:00 बजे वह अपने घर चला गया. सुबह उसे चोरी की जानकारी मिली. बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सहाय व महासचिव जीतेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के बाद नाइट गार्ड स्वस्टि पाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bail-to-dhullu-mahto-from-high-court-but-will-remain-in-jail/">धनबाद

: ढुल्लू महतो को हाईकोर्ट से बेल, लेकिन जेल में ही रहेंगे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही