Search

 
 
 

केरेडारी थाना से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित फल दुकान से 80 हजार रुपये की चोरी

 
Keredari (Hazaribagh) : केरेडारी मुख्य चौक दुर्गा मंडप के समीप स्थित फल दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने दुकान में रखे 80 हजार नगद व फल की चोरी कर ली. इसके अलावे चोरों ने दुर्गा मंडप की दान पेटी में रखे पैसा भी चोरी कर ली. चोरी की वारदात सामने एसबी मार्ट में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी. घटना 19 मई की सुबह की है. इस संबंध में दुकानदार मुकेश कुमार ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. घटना के संबंध में दुकानदार मुकेश कुमार ने बताया कि एक सप्ताह का पैसा महाजन को देने के लिए रखे थे. सुबह जब दुकान पहुंचे तो दुकान का दरवाजा टूटा हुआ मिला और गल्ले से पैसा गायब था. सामने के दुकान में लगे सीसीटीवी में दो युवक दुकान में चोरी करते हुए दिखे. दुकान केरेडारी थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है. इसे भी पढ़ें : इरफान">https://lagatar.in/dispute-between-irfan-and-bhanu-bhanu-said-compare-your-dynamic-leader-with-your-allah/">इरफान

और भानू के बीच तकरार : भानू ने कहा- अपने डायनेमिक नेता की तुलना अपने अल्लाह से कर के देखो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही