Search

 
 
 

लातेहार: शिक्षिका के घर से नगद और जेवरात की चोरी

 
Latehar: जिला मुख्यालय के कीनामाड़ निवासी शिक्षिका विक्टोरिया टोप्पो के घर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार विक्टोरिया पिछले दो दिनों से रांची में थी. सोमवार की रात जब वह अपने घर लौटी तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. घर के अंदर कमरों में आलमारी के ताले भी टूटे हुए थे. विक्टोरिया के अनुसार आलमारी में नगद के अलावा सोने व चांदी के जेवर थे, जिसे चोर लेकर चले गए. उन्होंने इसकी सूचना सदर थाना को दी है. पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है. इसे भी पढ़ें - कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-rape-murder-case-sc-takes-a-tough-stand-says-the-country-cannot-wait-for-another-rape/">कोलकाता

रेप-हत्या मामला : SC का कड़ा रुख, कहा, देश एक और दुष्कर्म का इंतजार नहीं कर सकता…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही