Search

 
 
 

कचरा ढोने वाले वाहन से डीजल की चोरी, वीडियो वायरल, वार्ड पार्षद ने कहा- कार्रवाई करे नगर निगम

 
Ranchi : कचरा ढोने वाले नगर निगम के वाहनों से डीजल की चोरी करने का मामला सामने आया है. चोरी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. किशोरगंज स्थित ज्योति विहार अपार्टमेंट से एक व्यक्ति ने इसे रिकॉर्ड किया है. इसमें दिख रहा है कि निगम के दो कर्मचारी वाहन से डीजल की चोरी कर रहे हैं. हालांकि लगातार न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. इस मामले में वार्ड नंबर 26 के पार्षद ओमप्रकाश का कहना है कि यह खेल लंबे समय से चल रहा है. नगर निगम ऐसे कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करे. निगम का कचरा ढोनेवाले वाहन प्रतिदिन शहर को साफ सफाई करने को लेकर प्रत्येक वार्ड में कचरा का उठाव करते हैं. लेकिन जिस तरीके से वाहन से डीजल चोरी का मामला सामने आया है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी ईमानदारी से शहर में साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/171.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

पूरे मामले की जांच करे नगर निगम : वार्ड पार्षद ओमप्रकाश

वार्ड नंबर 26 के पार्षद ओमप्रकाश ने कहा कि डीजल चोरी का खेल लंबे समय से चला आ रहा है. निगम के कई कर्मचारी इस खेल में माहिर हैं. इस तरह के गलत कार्य के खिलाफ निगम को कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच करें कि डीजल कहां से आता है और इसकी बिक्री कहां होती है. वाहन से डीजल की चोरी कर उसे बेचा जा रहा है, तो यह साफ है कि सफाई के लिए जितनी ट्रिप गाड़ी चलनी चाहिए, उसमें कटौती कर डीजल बचाया जा रहा है या फिर जरूरत से अधिक डीजल भरा जा रहा है. बाद में कर्मचारी निकाल कर डीजल बेच रहे हैं. इसकी जांच गंभीरता से होनी चाहिए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/191.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/there-was-a-fierce-fight-in-the-nursing-home-the-managers-head-was-torn/">हजारीबाग

: नर्सिंग होम में जमकर हुई मारपीट, मैनेजर का फटा सिर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही