Ranchi : बोकारो डीसी विजया जाधव के आवास से सोना चांदी के आभूषणों की चोरी होने का मामला सामने आया है. आरोप है कि डीसी के घर काम करने वाली महिला ने ही गुरुवार रात डीसी आवास में आभूषणों की चोरी कर ली. इस घटना की जानकारी डीसी को देर रात मिली. उन्होंने इसकी मौखिक शिकायत बोकारो एसपी से की. एसपी के निर्देश पर मुख्यालय डीएसपी अनिमेष गुप्ता, सिटी डीएसपी आलोक रंजन व चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह खोजबीन में जुट गये.
बोकारो डीसी के आवास से सोना चांदी के आभूषणों की चोरी, खोजबीन में जुटे तीन डीएसपी
Last Updated: Feb 22, 2025 12:00 AM (IST)