Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची स्मार्ट सिटी से सामानों की हो रही चोरी

  • कई जगहों से केबल को काटकर चोरों ने बेच दिया
  • पुराना कन्वेंशन सेंटर में लगे छड़ों और लकड़ियों को भी निकाल लिया
Ranchi : रांची स्मार्ट सिटी में आधारभूत संरचना का काम अंतिम चरण में है. सड़क, बिजली, अंडरग्राउंड केबलिंग, बस स्टॉप और पानी का पाइपलाइन बिछाने का काम लगभग कंप्लीट है, लेकिन देखरेख के अभाव में स्मार्ट सिटी एडीबी एरिया से महंगे सामानों की चोरी हो रही है. 656 एकड़ जमीन पर करोड़ों रुपये खर्च कर महंगे बिल्डिंग मेटेरियल्स, लाइट और केबल लगाए गये हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/smart-city-chori1_899.jpg"

alt="" width="1200" height="1600" />

बिजली के खंभे में लगे स्विच को उखाड़ दिया

स्मार्ट सिटी में बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर का काम करने वाली एलएंडटी कंपनी के पास पर्याप्त सुरक्षाकर्मी नहीं हैं. इसका फायदा आसपास के बस्तियों में रहने वाले शरारती किस्म के लोग उठा रहे हैं. कई जगहों से केबल को काटकर चोरों ने बेच दिया है. बिजली के खंभे में लगे स्विच को उखाड़ दिया है. इतना ही नहीं पुराना कन्वेंशन सेंटर में लगे छड़ों और लकड़ियों को भी निकाल कर बेच दिया है. कंपनी ने कई बार पुलिस में शिकायत भी की. कुछ लोग पकड़े भी गये, लेकिन चोरी की घटनाएं रुक नहीं हो रही हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/smart-city-chori2_100.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" /> इसे भी पढ़ें – अब">https://lagatar.in/now-cancer-patients-will-be-treated-in-ranchi-cm-inaugurated-the-hospital/">अब

रांची में होगा कैंसर के मरीजों का इलाज, सीएम ने किया हॉस्पिटल का उद्घाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही