Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग के दो लाइन होटलों में लाखों की चोरी

Hazaribagh : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित ओरिया एनएच-33 के पास बीए लाइन होटल और गुप्ता लाइन होटल से अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी कर ली. यह घटना शनिवार अहले सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है. इस संबंध में बीएन होटल के संचालक विष्णु कुमार और गुप्ता लाइन होटल के संचालक हरीश गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की रात होटल बंद कर घर गए थे. जब सुबह होटल आए, तो ताला टूटा हुआ देखा. बीए होटल के काउंटर से 80 हजार रुपए नगद सहित कई सामान भी गायब थे. गुप्ता लाइन होटल से कैश समेत करीब एक लाख के सामान नदारद मिले. उसके बाद यह जानकारी मुफस्सिल थाने को दी गई. बीए होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हुई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को पकड़ने में जुटी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/hhhh-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें :सरकारी">https://lagatar.in/daughters-born-in-government-hospital-will-get-baby-care-kit-25-crores-allocated/">सरकारी

अस्पताल में जन्म लेने वाली बेटियों को मिलेगा बेबी केयर किट, 25 करोड़ आवंटित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही