Search

 
 
 

रामगढ़: एसबीआई के एटीएम से लाखों रुपये की चोरी

 
Ramgarh: रामगढ़ थाना क्षेत्र की घनी आबादी वाले क्षेत्र गोला रोड के बाजारटांड़ में एसबीआई में चोरी की. बीती रात चोरों ने एटीएम तोड़कर उसमें रखे रुपये ले उड़े. जानकारी के अनुसार चोरों ने एटीएम से 1 लाख से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. शहर के बीचोंबीच स्थित एटीएम से चोरी ने रामगढ़ पुलिस की सक्रियता की पोल खोल कर रख दी है. इस घटना के बाद पुलिस की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. एटीएम से चोरी की घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदल बल घटना स्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की. वहीं पुलिस की तकनीकी सेल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. जानकारी के अनुसार शहर के गोला रोड में सिटी स्टाइल के निकट स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की एटीएम से बीती रात चोरी हुई है. चोर एटीएम को काट कर उसमें रखे रुपये को लेकर भाग गए. इसे भी पढ़ें - अलकायदा">https://lagatar.in/al-qaeda-suspected-terrorist-dr-ishtiaqs-connection-with-land-scam-accused/">अलकायदा

के संदिग्ध आतंकी डॉ. इश्तियाक का लैंड स्कैम के आरोपियों से जुड़ा कनेक्शन, ED ने कांग्रेस नेता को भेजा समन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही