Search

 
 
 

कोडरमा: गरचांच में मंदिर से लाउडस्पीकर की चोरी

 
Koderma: जिले के जयनगर प्रखंड अंतर्गत स्थित ग्राम गरचांच में मंगवार को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मंदिर का लाउडस्पीकर व अन्य कीमती सामान की चोरी कर ल गयी. वहीं गरचांच निवासी चंद्रिका देवी ने जयनगर थाने में लिखित आवेदन देकर चोरी का मामला दर्ज कराई. बता दें कि जब चंद्रिका देवी बुधवार को देर शाम पूजा करने के लिए मंदिर गईं तो उन्होंने देखी कि लाउडस्पीकर बाजा, मशीन, माइक व अन्य सामान मंदिर से गायब है. वहीं हो हल्ला सुनकर पूरे गांव के लोग मंदिर के पास पहुंचे तथा अगल-बगल के लोगों से पता किए. लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला. वहीं ग्रामीणों ने मंदिर से चोरी हुए सामानों को लेकर जयनगर थाना में लिखित आवेदन दिया. इस मामले की जांच कर जल्द ही चोर को पकड़ने की मांग की.
इसे भी पढ़ें - बिजली">https://lagatar.in/electricity-bill-will-not-bother-you-jbvnl-released-official-whatsapp-number/">बिजली

बिल नहीं करेगा परेशान, JBVNL ने जारी किया ऑफिशियल व्हाट्एप नंबर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही