Search

 
 
 

रामगढ़: टाटा कर्मी के आवास में हुई चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

 
Ramgarh: बेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के चिरा टोंगरी में टाटा कंपनी के कर्मी के आवास में हुई चोरी का खुलासा मंगलवार को कर दिया गया है. मामले में एक अभियुक्त राजू रजक, घाटों निवासी को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से चोरी के सामान बरामद किए गए हैं. इस संबंध में रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 5 अगस्त को बेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के चिरा टोंगरी में टाटा कंपनी के कर्मी महताब आलम के क्वार्टर में चोरी की जानकारी मिली. इस संबंध में लिखित आवेदन के आधार पर मांडू थाना में कांड संख्या संख्या दर्ज की गई. वहीं पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के निर्देशानुसार कांड का खुलासा एवं चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन कर छानबीन की गई. इसी क्रम में अभियुक्त राजू रजक को गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किए गए एक कूलर, एक एलइडी टीवी, एक मिक्सी, दो जोड़ा पायल, एक गले का हार, एक नथिया और एक नोज रिंग बरामद किया गया. अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ परमेश्वर प्रसाद, पुलिस निरीक्षक मांडू सुरेश लिंडा, बेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी सदानंद कुमार, सदल बल शामिल रहे. इसे भी पढ़ें - जयशंकर">https://lagatar.in/jaishankar-said-giving-time-to-hasina-to-recover-from-shock-rahul-mayawati-said-we-are-with-governments-decisions/">जयशंकर

 ने कहा, हसीना को सदमे से उबरने में समय दे रहे…राहुल, मायावती ने कहा, हम सरकार के फैसलों के साथ  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही