Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: बंद घर में चोरी, गहने और रुपये ले गये चोर

Advertisement
Advertisement
Bokaro: बोकारो सिटी थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने बंद घर में चोरी की. चोरों ने सेक्टर 2-B आवास संख्या 421 में चोरी की घटना को अंजाम दिया. आवास के मालिक शशि भूषण सिंह ने बताया कि वे अपने ससुर के इलाज के लिए रांची गए थे. वापस आकर मालती अपार्टमेंट ससुराल चले गए. वे वहीं सो गए. सुबह आकर देखा तो दरवाजा का कुंडी टूटा हुआ था. घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था. उन्होंने बताया कि 3 लाख के गहने समेत लगभग 25000 रुपये की चोरी हुई है. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-these-nine-rules-must-be-followed-in-durga-puja-otherwise-penalty-will-be-imposed-no-entry-will-also-applicable/">जमशेदपुर

: दुर्गापूजा में इन नौ नियमों का जरूर करें पालन, नहीं तो होगा जुर्माना, नो इंट्री भी लागू

पुलिस जांच कर रही है

जानकारी मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. सिटी थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि शशि भूषण के यहां चोरी हो गई है. पुलिस पास के सीसीटीवी को खंगाल रही है. इसके माध्यम से चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है. डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है. पुलिस जांच कर रही है. पीड़ित ने बताया कि ससुर का रांची में डायलिसिस हो रहा है. हम उनके साथ रांची गये थे. इलाज कराकर रात दस बजे आये थे. तो ससुराल में ही सो गये. सुबह आने पर देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है. चोरों ने घर में हर जगह छानबीन की. पलंग और आलमारी से सारा सामान निकालकर फेंक दिया. उन्होंने राशन तक नहीं छोड़ा. वे बेडशीट में राशन बांधकर सारा राशन भी ले गये. इसमें काफी नुकसान हुआ है. इसे भी पढ़ें- मीडिया">https://lagatar.in/media-kept-you-engrossed-in-kheri-massacre-modi-government-changed-policy-electricity-rates/">मीडिया

आपको खीरी नरसंहार में उलझाये रखा और मोदी सरकार ने बिजली दरों की नीति बदल दी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही