Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एक ही रात तीन मंदिरों में की थी चोरी, दो चोर समेत तीन गिरफ्तार

Balumath (Latehar) : गत दिनों थाना क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने मंदिरों में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले को भी गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि बीते दिनों शिव मंदिर नगड़ा, पहाड़ी मंदिर जरी एवं रामघाट मंदिर से पीतल का घंटा, बाल्टी ,लोटा, गगरा व दीपक समेत अन्य पूजा सामग्रियों की चोरी कर ली गयी थी. चोरी के बाद जांच के क्रम में रिजवान उर्फ ताड़ी उर्फ पिंटू (बालूमाथ) तथा इरफान अंसारी (जरी) को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में उन्होंने मंदिरों में चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने के आरोप में सहदेव सोनी, झाबर को गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से चोरी की गयी सामग्रियां बरामद कर ली गयी है. गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक ही रात में तीनों मंदिर में चोरी की थी. इस चोरी की घटना में तीन लोग शामिल थे. एक आरोपी अभी फरार है. उन्होंने चोरी का सामान को सहदेव सोनी के पास बेचा था. सहदेव सोनी 2016 में हुए दो पशु व्यापारियों की हत्या मामले में सजायाफ्ता है व वर्तमान में जमानत पर है. छापामारी अभियान में थाना प्रभारी के अलावा पुअनि कुबेर साव, धीरज कुमार, दुति कृष्ण महतो, सअनि चंद्रशेखर दुबे व संजय चौधरी समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-manish-jaiswal-tore-his-kurta-after-reaching-vail-said-is-it-a-crime-to-be-a-hindu-in-this-state/">बजट

सत्र : वेल में पहुंचकर मनीष जायसवाल ने फाड़ा कुर्ता, कहा – क्या इस राज्य में हिंदू होना अपराध है?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही