Search

 
 
 

लेस्लीगंज में एक ही रात अलग अलग गावों के दो घरों में चोरी, घर का ताला तोड़ जेवर चुराये

पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात दो अलग-अलग गांवों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है. रविवार रात ठकुराई दिदरी और उड़हुलिया गांव में हुई घटनाओं के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.
 

Medininagar : पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात दो अलग-अलग गांवों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है. रविवार रात ठकुराई दिदरी और उड़हुलिया गांव में हुई घटनाओं के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

 

जानकारी के अनुसार ठकुराई दिदरी गांव निवासी ओमप्रकाश पांडेय अपने परिवार के साथ रांची में किराये के मकान में रहते हैं. उनके पैतृक घर में उनकी वृद्ध माता रहती हैं. घटना की रात उनकी माता पुराने मकान के ठीक बगल में बने नए मकान में अकेली सो रही थीं. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने पुराने मकान का ताला तोड़ दिया और घर में रखे सामान की तलाशी ली.

 

बताया गया कि पुराने मकान में रखे एक बक्से में ओमप्रकाश पांडेय की पत्नी के जेवरात  रखे हुए थे. चोर बक्सा तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, नए कपड़े और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. वहीं बक्से में रखे महत्वपूर्ण कागजात और पुराने कपड़ों को बाहर निकालकर बिखेर दिया. सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया.

 

इधर इसी थाना क्षेत्र के उड़हुलिया गांव में भी चोरों ने एक अन्य घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया. हालांकि इस घटना में चोरी गए सामान का पूरा ब्योरा अभी सामने नहीं आया है. लगातार दो गांवों में हुई चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत है और पुलिस गश्ती पर भी सवाल उठने लगे हैं.

 

मामले में लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि दोनों घटनाओं की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं. घटनास्थलों से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही चोरी की दोनों घटनाओं का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही