Search

 
 
 

फिर दहला ईरान, अमेरिका का मिसाइल प्रक्षेपण स्थलों और बारूदी सुरंगें बिछाने वाली नौकाओं पर हमला

यूएस सेंट्रल कमांड  (CENTCOM) प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिंस के अनुसार अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान में आत्मरक्षा में मिसाइल प्रक्षेपण स्थलों और बारूदी सुरंगें बिछाने वाली नौकाओं पर हमले किये.
 

 Washington :  इतने दिनों के युद्धविराम के बाद एक बार फिर ईरान धमाकों से गूंज उठा है. अमेरिका द्वारा  दक्षिणी  ईरान में  मिसाइल प्रक्षेपण स्थलों और बारूदी सुरंगें बिछाने वाली नौकाओं पर हमले किये जाने की खबर है

 

 

अमेरिकी सेना ने दावा किया कि यह कार्रवाई आत्मरक्षा में की गयी है.  अमेरिकी सेंट्रल कमांड (USCC)  ने कहा कि हमने ईरानी मिसाइल लॉन्च साइट्स और उन नौकाओं पर हमला किया, जो समुद्र में बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश कर रही थीं.  

 

खबर है कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने  बंदर अब्बास के आसपास हमले किये.. यह दक्षिणी ईरान का रणनीतिक बंदरगाह शहर है. यहां ईरान का बड़ा नौसैनिक अड्डा और एयर बेस स्थित है. यह होर्मुज जलडमरूमध्य के बेहद करीब है.

 

 ईरानी मीडिया के जानकारी दी कि बंदर अब्बास में तीन धमाकों की आवाज सुनी गई. Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) के अनुसार बंदर अब्बास एयरपोर्ट के पास विस्फोट की आवाजें सुनाई दी.

 

फारस की खाड़ी के सिरिक और जास्क इलाकों में भी धमाके सुने गये. यूएस सेंट्रल कमांड  (CENTCOM) प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिंस के अनुसार अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान में आत्मरक्षा में मिसाइल प्रक्षेपण स्थलों और बारूदी सुरंगें बिछाने वाली नौकाओं पर हमले किये. 

 
 
 एक खबर और है कि ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध  समाप्त करने वाले किसी भी समझौते में यह शर्त शामिल होनी चाहिए कि सऊदी अरब और पाकिस्तान सहित कई अन्य देश अब्राहम समझौते में शामिल हों.

 

बता दें कि  अब्राहम समझौते अमेरिका की मध्यस्थता से ट्रंप के पहले कार्यकाल में हुए थे, इसका उद्देश्य इजराइल के साथ संबंधों को सामान्य बनाना था.

 

ट्रंप का यह प्रस्ताव ऐसे समय में सामने आया है,  जब ईरान के साथ संभावित डील को लेकर ट्रंप को अपने साथी रिपब्लिकन सांसदों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.ये सांसद ईरान के प्रति कठोर रुख अपनाने के पक्षधर हैं.  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही