Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

… तब उद्योगपतियों के घर हो रही थी पैसों की बरसात : शैलेंद्र यादव

Hazaribagh : हजारीबाग जिले से मंगलवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा टाटीझरिया प्रखंड पहुंची. इसमें काफी संख्या में महिलाएं शाम‍िल हुई. टाटीझरिया पंचायत भवन से बुध बाजार तक पहुंचने के बाद यह यात्रा सभा में तब्दील हो गई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शिबू सोनी ने किया. भारत जोड़ो यात्रा के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब कोरोना महामारी फैली हुई थी, छोटे और मध्यम वर्ग के दुकानदार भूखमरी की कगार पर पहुंच गए थे. लेकिन देश के दो-चार उद्योगपति के घर पैसों की बरसात हो रही थी. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शशि मोहन सिंह ने कहा कि बीजेपी की सरकार जुमलों की सरकार है. डॉ. प्रकाश कुमार ने कहा कि महंगाई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और लोगों की आय घटती जा रही है. लोग बेरोजगार होते जा रहे हैं. इस अवसर पर रीतलाल मंडल ने कहा कि देश में बीजेपी की सरकार में उद्योगपतियों और कारपोरेट जगत का सिक्का चल रहा है. गरीब और गरीब हो रहे हैं और अमीर और तेजी से अमीर हो रहे हैं. इस अवसर पर मुख्य रूप से रोहन ठाकुर, केडी सिंह, शिबू प्रसाद सोनी, उमा प्रसाद, रीना देवी, रूबी देवी, प्रतिमा देवी, माला देवी, कविता देवी, आशीष कुमार, पंकज सोनी, कोलेश्वर प्रसाद, तामुर प्रसाद, महेश रविदास, उषा रानी, ममता रानी, किशोरी ठाकुर, सुमानी अंसारी, पिंकी देवी, रिंकी देवी, अनिल कुमार, सुनीता देवी, संगीता, बालेश्वर सिंह, यमुना सिंह, मंजू प्रसाद, महेश प्रसाद, राजेश ठाकुर, रामदुलारी, रेखा देवी, सावित्री देवी समेत कई महिला-पुरुष उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : न्‍यूजीलैंड">https://lagatar.in/target-of-386-to-win-new-zealand-rohit-gill-and-hardik-washed-kiwi-bowlers-like-this/">न्‍यूजीलैंड

को जीत के ल‍िए 386 का लक्ष्‍य, रोह‍ित, ग‍िल और हार्दिक ने कीवी गेंदबाजों को ऐसे धोया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही