विपक्ष के लोग गलतफहमी पाले हुए हैं
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष कई तरह की साजिश कर रहा है. उनके इस साजिश का प्रभाव आगे विधानसभा चुनाव में ना हो, उसके लिए आगे का माहौल बनाकर लोगों का फीडबैक लिया जा रहा है. बिहार में फिर एनडीए की सरकार बने इसकी आवश्यकता है. विपक्ष के लोग गलतफहमी पाले हुए हैं. कहा कि पिछले विधानसभा के चुनाव में जिस स्वरुप में एनडीए था आज उससे अलग है. उस समय लोक जनशक्ति पार्टी और हमारी पार्टी एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़े थे. अब सभी लोग एक साथ हैं. हम बंटे हुए थे, जिसकी सफलता उनको मिली. इस बार पहले से ही हम सभी एकजुट हैं. कुशवाहा ने प्रशांत किशोर के सवाल पर कहा कि अभी प्रतीक्षा की घड़ी है. चुनाव परिणाम आने पर वह समझ जाएंगे कि उनकी क्या स्थिति रहती है. शराबबंदी से हो रही मौत पर उन्होंने कहा कि जहां शराबबंदी नहीं है, वहां भी शराब पीने से मौत हो रही है. लोग शराब न पिएं जहरीली शराब हो या कोई शराब हो पीने से वह नुकसान ही करती है. इसे भी पढ़ें - प्रियंका">https://lagatar.in/priyanka-gandhi-wrote-a-letter-to-the-people-of-wayanad-before-the-by-elections-said-we-all-are-courageous/">प्रियंकागांधी ने उपचुनाव से पहले वायनाड की जनता को लिखी चिट्ठी, कहा – आपसब हैं हिम्मती [wpse_comments_template]
Leave a Comment