Kaimur: भभुआ में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के संरक्षक और सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस वार्ता की. उन्होंने कहा कि पिछली बार के विधानसभा चुनाव और लोकसभा के चुनाव का परिणाम आने के बाद महागठबंधन भ्रम में है कि इस बार भी वह जीत हासिल कर लेगा. पिछली बार चुनाव में हम लोग बंटे हुए थे, जिसका फायदा महागठबंधन के लोगों को मिला. इस बार हम लोग पहले से एकजुट हैं. इस बार उनकी गलतफहमी दूर हो जाएगी. उनलोगों ने अफवाह फैलाकर लोगों को भ्रमित कर दिया, जिसका नतीजा रहा कि शाहाबाद और मगध क्षेत्र में हमलोगों को शिकायत मिली. दोबारा ऐसा नहीं होने दिया जाएगा. एनडीए की सरकार बिहार में बनेगी जिसका नेतृत्व नीतीश कुमार करेंगे.
गांधी ने उपचुनाव से पहले वायनाड की जनता को लिखी चिट्ठी, कहा – आपसब हैं हिम्मती [wpse_comments_template]
विपक्ष के लोग गलतफहमी पाले हुए हैं
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष कई तरह की साजिश कर रहा है. उनके इस साजिश का प्रभाव आगे विधानसभा चुनाव में ना हो, उसके लिए आगे का माहौल बनाकर लोगों का फीडबैक लिया जा रहा है. बिहार में फिर एनडीए की सरकार बने इसकी आवश्यकता है. विपक्ष के लोग गलतफहमी पाले हुए हैं. कहा कि पिछले विधानसभा के चुनाव में जिस स्वरुप में एनडीए था आज उससे अलग है. उस समय लोक जनशक्ति पार्टी और हमारी पार्टी एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़े थे. अब सभी लोग एक साथ हैं. हम बंटे हुए थे, जिसकी सफलता उनको मिली. इस बार पहले से ही हम सभी एकजुट हैं. कुशवाहा ने प्रशांत किशोर के सवाल पर कहा कि अभी प्रतीक्षा की घड़ी है. चुनाव परिणाम आने पर वह समझ जाएंगे कि उनकी क्या स्थिति रहती है. शराबबंदी से हो रही मौत पर उन्होंने कहा कि जहां शराबबंदी नहीं है, वहां भी शराब पीने से मौत हो रही है. लोग शराब न पिएं जहरीली शराब हो या कोई शराब हो पीने से वह नुकसान ही करती है. इसे भी पढ़ें - प्रियंका">https://lagatar.in/priyanka-gandhi-wrote-a-letter-to-the-people-of-wayanad-before-the-by-elections-said-we-all-are-courageous/">प्रियंकागांधी ने उपचुनाव से पहले वायनाड की जनता को लिखी चिट्ठी, कहा – आपसब हैं हिम्मती [wpse_comments_template]
Leave a Comment