Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

…तो कट जाएगा कनेक्शन, रिम्स में महिला ने 5 बच्चों को दिया जन्म, आउट सोर्सिंग कर्मी भी होंगे नियमित, फंदे पर लटका मिला गैंगरेप का आरोपी समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Ranchi : वैसे कंज्यूमर जिनके घर पर लगा स्मार्ट मीटर प्रीपेड हो चुका है और वे अब तक उसे रीचार्ज नहीं करा रहे हैं, उनका बिजली कनेक्शन कटेगा. जेबीवीएनएल इसकी तैयारी में जुटा है. सोमवार को रिम्स में कुदरत का करिश्मा देखने को मिला. यहां चतरा जिले के ईटखोरी स्थित मलकपुर गांव की रहने वाली अनिता कुमारी ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है. पांच बच्चों का एक साथ जन्म होने से सब चकित हैं. जिसने भी सुना वह महिला और बच्चों से मिलना चाह रहा है. हालांकि नवजात इस समय डॉक्टर की निगरानी में है. क्योंकि सभी लगभग एक किलो के हैं. कम वजन की वजह से उनकी विशेष देखरेख की जा रही है. झारखंड राज्य में कार्यरत हजारों आऊट सोर्सिंग कर्मी भी अब नियमित होंगे. हाईकोर्ट के निर्देश के आलोक में अब सरकार हरकत में आ गयी है. वित्त विभाग ने इसको लेकर पहल शुरू कर दी है. विभाग ने झारखंड के सभी 60 विभागों के विभागाध्यक्ष, अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव एवं सचिव को पत्र भेज कर आऊट सोर्सिंग एजेंसी के तहत कार्य कर रहे कर्मचारियों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में नाबालिग से हुए गैंगरेप के एक आरोपी का शव गांव के एक पेड़ पर लटका मिला है. बताया जा रहा है कि आरोपी का शव झरगड़ा गांव में उसी जगह पेड़ पर लटकता मिला है, जहां गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था. मृतक के पिता ने हत्या की बात कही है.कहा कि मेरे बेटे को मारकर लटका दिया गया है, इसकी जांच होनी चाहिए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/1-3.jpeg"

alt="" width="1037" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/2-2.jpeg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/3-3.jpeg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/4-2.jpeg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/5-3.jpeg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/6-3.jpeg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/8-3.jpeg"

alt="" width="1600" height="1234" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही