Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फिर 80 पैसे बढ़ा पेट्रोल- डीजल का दाम, 8 दिन में 7वीं बार इजाफा

Advertisement
Advertisement
New Delhi :  पेट्रोल- डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी जारी है. सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.01 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.27 रुपए प्रति लीटर हो गई है. नए दाम बुधवार से लागू होंगे. इससे पहले मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. एक दिन पहले पेट्रोल 80 पैसे प्रति लीटर और डीजल 70 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था.

22 मार्च से लगातार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी

बता दें कि तेल की कीमतों में पिछले 8 दिनों में यह सातवीं बढ़ोतरी है. तेल कंपनियां 24 मार्च को छोड़कर 22 मार्च से लगातार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं. इस तरह 8 दिन में पेट्रोल 5.20 रुपये महंगा हुआ है. वहीं, डीजल 5.35 रुपये तक महंगा हुआ है. जानकारी के लिए बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-dto-launched-special-investigation-campaign-fine-of-rs-7-lakh-58-thousand-was-recovered-from-216-vehicle-owners/">रांची

DTO ने चलाया विशेष जांच अभियान, 216 वाहन मालिकों से 7 लाख 58 हजार रुपये वसूला गया फाइन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही