Search

 
 
 

10 लाख एकड़ है झारखंड में गैर मजरूआ जंगल-झाड़ी जमीन, सरकारी विभागों के पास है 6932 एकड़ भूमि

 
Ranchi: झारखंड में गैर मजरूआ जंगल झाड़ी जमीन 10 लाख 6 हजार 72 एकड़ है. भू राजस्व विभाग के आंकड़ों के अनुसार गैर मजरूआ खास भूमि 8 लाख 51 हजार 948 एकड़ है. वहीं गैर मजरूआ आम भूमि 2 लाख 29 हजार 345 एकड़ है. विभिन्न सरकारी विभागों के पास 6 हजार 932 एकड़ जमीन है. राज्य के 11 जिलों में 10 हजार से एक लाख एकड़ तक गैर मजरूआ खास जमीन है. इसमें गिरीडिह में सबसे अधिक 109097.7 एकड़ गैर मजरूआ खास जमीन है. देवघर में 4995.26,धनबाद में 12566.9, दुमका में 24001.74, जमशेदपुर में 16514.6, गढ़वा में 14510.22, गुमला में 91294.26, खूंटी में 21421.55, लातेहार में 44288.05, लोहरदगा में 17490.3, पलामू में 2283.68, रांची में 25853.47, सरायकेला में 16202.68 और सिमडेगा में 13848 एकड़ गैर मजूरूआ खास जमीन है. गैर मजरूआ खास जमीन
जिला जमीन (एकड़ में)
बोकारो 1699.58
चतरा 381.4
देवघर 4995.26
धनबाद 12566.9
दुमका 24001.74
जमशेदपुर 16514.6
गढ़वा 14510.22
गिरिडीह 109097.7
गोड्डा 1310.26
गुमला 91294.26
हजारीबाग 8964.08
जामताड़ा 9375.23
खूंटी 21421.55
कोडरमा 3984.05
लातेहार 44288.05
लोहरदगा 17490.3
पाकुड़ 4630.73
पलामू 2283.68
रामगढ़ 1489.22
रांची 25853.47
साहेबगंज 4775.16
सरायकेला 16202.68
सिमडेगा 13848
चाईबासा 5057
गैर मजूरूआ जंगल झाड़ी जमीन
जिला जमीन (एकड़ में)
साहेबगंज 16675.58
सरायकेला 5008.71
सिमडेगा 244434.5
चाईबासा 49922.02
बोकारो 19823.08
चतरा 5938.29
देवघर 15424.56
धनबाद 11648.14
दुमका 16629.96
जमशेदपुर 8159.21
गढ़वा 7536.1
गिरिडीह 329539.11
गोड्डा 5929.15
गुमला 87082.43
हजारीबाग 15801.12
जामताड़ा 5803.17
खूंटी 12888.14
कोडरमा 73.38
लातेहार 34407
लोहरदगा 0000
पाकुड़ 31436.9
पलामू 858.91
रामगढ़ 2795.72
रांची 78256.44
इसे भी पढ़ें – भाजपा">https://lagatar.in/bjp-alleges-that-communal-violence-in-bengal-is-state-sponsored-mamata-has-turned-many-parts-into-bangladesh/">भाजपा

का आरोप, बंगाल में सांप्रदायिक हिंसा राज्य प्रायोजित, ममता ने कई हिस्सों को बांग्लादेश में बदल दिया…
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही