Ranchi : झारखंड में खनिज की बिक्री करने वाले डीलरों की कुल संख्या 16,313 है. डीलर के लिए खान विभाग को 18,949 आवेदन मिले थे. इसमें से 16,313 को ही स्वीकृति दी गई. 2072 आवेदनों पर आपत्ति जताई गई. 293 आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए. कुल डीलरों में से 10,808 डीलर कोयला की बिक्री करते हैं.
सबसे अधिक डीलर हजारीबाग में
राज्य में सबसे अधिक का खनिज की बिक्री करने वाले हजारीबाग सर्किल में हैं. हजारीबाग में कुल 6571 डीलर हैं. दूसरे नंबर पर धनबाद है. धनबाद में 3274 डीलर हैं. दुमका में 2452, कोल्हान में 1051, पलामू में 2030 और रांची में 1236 खनिज के डीलर हैं.
राज्य में किस सर्किल में कोयला के कितने डीलर
| सर्किल | डीलर की संख्या |
| धनबाद | 2526 |
| दुमका | 556 |
| हजारीबाग | 5435 |
| कोल्हान | 125 |
| पलामू | 1460 |
| रांची | 706 |
कुल डीलरों की संख्याः 10,808.
मेजर मिनरल (कोयला छोड़कर) के कितने डीलर
| सर्किल | डीलर की संख्या |
| धनबाद | 90 |
| दुमका | 14 |
| हजारीबाग | 113 |
| कोल्हान | 502 |
| पलामू | 36 |
| रांची | 44 |
मेजर मिनरल के कुल डीलर हैं 801.
माइनर मिनरल (लघु खनिज) के कितने डीलर
| सर्किल | डीलर की संख्या |
| धनबाद | 674 |
| दुमका | 1892 |
| हजारीबाग | 1049 |
| कोल्हान | 484 |
| पलामू | 538 |
| रांची | 494 |
माइनर मिनरल (लघु खनिज) के कुल 5131 डीलर हैं.


Leave a Comment