Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

3167 बाघ हैं देश में, पीएम मोदी ने आंकड़ा जारी किया, चार सालों में 200 बाघ बढ़े

Bengaluru : पीएम मोदी ने आज बाघों का आंकड़ा जारी कर दिया. आंकड़ों के अनुसार 2022 में बाघों की संख्या 3167 पहुंच गयी है. पिछले चार सालों में 200 बाघ बढ़े हैं. 2018 में 2867 बाघ थे. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि बाघों की संख्या बढ़ना हमारे लिए गौरव की बात है. इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांदीपुर टाइगर रिजर्व का दौरा किया. वे एक दिन पहले ही मैसुरु पहुंचे थे.

प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे, स्मरणोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन  

पीएम मोदी ने प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर स्मरणोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया. उन्होंने अमृत काल का विजन फॉर टाइगर कंजर्वेशन और स्मारक सिक्का भी जारी किया. प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान टाइगर सेंसस 2022 जारी किया. इसमें बताया गया कि बाघों की संख्या बढ़कर 3167 हो गयी है.  2018 के सेंसस में बाघों की संख्या 2,967 बताई गयी थी. इससे पहले 2014 में यह संख्या 2226, वहीं 2010 में 1706 तो वहीं 2006 में 1411 थी. इसे भी पढ़ें : ज्यूडिशरी">https://lagatar.in/rijiju-said-on-relations-with-judiciary-efforts-are-being-made-to-create-confusion/">ज्यूडिशरी

से संबंधों पर बोले रिजिजू, गफलत पैदा करने की कोशिश हो रही, कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका को मिलकर चलना जरूरी

भारत से चीते विलुप्त हो गये थे

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दशकों पहले भारत से चीते विलुप्त हो गये थे, हम शानदार चितों को नामीबिया और दक्षिण अफ्रिका से भारत लेकर आये.  कहा कि कुछ दिन पहले ही कूनो नेशनल पार्क में 4 सुंदर शावकों ने जन्म लिया है. भारत ने न सिर्फ टाइगर को बचाया है बल्कि उसे फलने फूलने का एक बेहतरीन ईको सिस्टम दिया है. उन्होंने कहा कि जिस एलीफेंट व्हिस्परर्स डॉक्यूमेंट्री को ऑस्कर मिला है वह भी नेचर और क्रिएचर के बीच के अद्भुत संबंधों की हमारी विरासत को दर्शाती है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि आदिवासी समाज के जीवन और परंपरा से अपने देश और समाज के लिए कुछ न कुछ लेकर जायें इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/coal-import-in-india-increased-by-32-percent-in-the-financial-year-2022-23/">भारत

में कोयले का आयात वित्त वर्ष 2022-23 में 32 फीसदी बढ़ा, मंगाया गया 14.85 करोड़ टन कोयला

पीएम ने हाथियों के पास जाकर उनको गन्ना खिलाया

पीएम मोदी ने आज ओपन जीप में बैठकर जंगल सफारी की. पीएम ने हाथियों के पास जाकर उनको गन्ना खिलाया. पीएम ने अमृत काल विजन और इंटरनेशनल बिग कैट्स अलायंस(IBCA) की नींव भी रखी. IBCA कई देशों को एक ग्रुप है जहां मार्जर प्रजाति के सात जानवर जैसे बाघ, शेर, हिम तेंदुआ, जगुआर, पुमा, टाइगर, लेपर्ड पाये जाते हैं. यह ऑर्गनाइजेशन इन जानवरों का संरक्षण और सुरक्षा में ध्यान देता है. याद करें कि कूनो नेशनल पार्क में पिछले दिनों पीएम मोदी ने चीते छोड़े थे. इसके बाद पीएम ने यहां पर फ्रंट लाइन में काम कर रहे वर्करों के साथ काफी वक्त बिताया था. आज भी पीएम कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में वहां के वर्करों से मुखातिब हुए, [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही