Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

1 जून से टेक्नोलॉजी में होने वाले हैं कई अपडेट, जिसका आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Advertisement
Advertisement

LagatarDesk : आज के जमाने में फोन और टेक्नोलॉजी का यूज काफी बढ़ गया है. देश में लगभग हर लोग फोन का तो इस्तेमाल जरूर करते हैं. ऐसे में आपके लिए यह जानना आवश्यक है कि 1 जून 2021 से क्या-क्या बदलने वाला है. जिससे आपकी जिंदगी पर भी असर पड़ सकता है. तो आपको बता दें कि 1 जून से टेक्नोलॉजी जगत में कई बदलाव और अपडेट आने वाले हैं. क्योंकि इसका असर केवल आपकी जिंदगी में ही नहीं आपके जेब पर भी पड़ेगा. 


गूगल फोटो में 15 जीबी से अधिक स्पेस के लिए देने पड़ेंगे चार्ज

यदि आप भी गूगल फोटो का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए है. 1 जून से गूगल फोटो में बदलाव होने वाला है. यानी 1 जून के के बाद गूगल फोटो में अनलिमिटेड फोटोज अपलोड नहीं कर पायेंगे. गूगल की तरफ से जीमेल यूजर्स को केवल 15 जीबी का ही स्पेस मिलेगा. इसी स्पेस में ईमेल और फोटोज रखना होगा. यदि 1 जून के बाद आप इससे अधिक स्पेस इस्तेमाल करते हैं तो आपको गूगल वन से सब्सक्रिप्शन खरीदना पड़ेगा. गूगल वन पर सबसे कम 100 जीबी का सब्सक्रिप्शन है. जिसके लिए आपको हर महीने 130 देना होगा. साल भर सब्सक्रिप्शन के लिए 1,300  देना पड़ेगा. 

यूट्यूब से इनकम पर देना होगा टैक्स

यदि आप भी यूट्यूब से कमाई करते हैं तो आपको 1 जून से इसके लिए यूट्यूब को टैक्स देना पड़ेगा. टेक्नोलॉजी के जमाने में लोग हर प्लेटफॉर्म में कमायी का जरिया ढ़ूढ़ ले रहे है. आजकल तो लोग यूट्यूब के जरिये भी पैसा कमा रहे हैं. ऐसे में अब यूट्यूब से होने वाली कमायी पर आपको टैक्स देना होगा. हालांकि राहत भरी खबर यह है कि यूट्यूब यूजर्स को केवल अमेरिकी व्यूअर्स पर टैक्स देने होंगे. यह नयी पॉलिसी 1 जून 2021 से शुरु हो जायेगी.

जीमेल पर आने वाला है नया फीचर्स

गूगल की मेल सर्विस यानी जीमेल में भी आपको बदलाव देखने को मिलेगा. यूजर्स को जल्द ही एक नया फीचर मिलने वाला है. इस नये फीचर्स में मेल पर आयी फोटो को आप सीधे गूगल फोटो में सेव सकेंगे. फिलहाल यह फिचर केवल JPEG फॉर्मेट के लिए होगा. माना जा रहा है कि ये फीचर्स यूजर्स के लिए अगले दो हफ्तों में आ जायेगा.

जून में लॉन्च होगा Battlegrounds Mobile India गेम

Battlegrounds Mobile India जून में लॉन्च हो सकता है. पबजी गेम काफी पॉपुलर है. फिलहाल इसे गूगल प्ले स्टोर से आप प्री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इस गेम की लांचिंग की तैयारी चल रही है. अनुमान है कि यह 18 जून तक भारत में रिलीज हो जायेगा.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही