Search

 
 
 

रिम्स के कैदी वार्ड की सुरक्षा में बार-बार लग रही सेंध, छह साल में दस कैदी फरार

 
Saurav Singh Ranchi: रिम्स के कैदी वार्ड की सुरक्षा में बार-बार सेंध लग रही है. हर बार रिम्स के कैदी वार्ड में इलाज के लिए आए कैदी फरार हो रहे हैं. कैदी के भागने की घटना के बाद हर बार दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई भी की जाती है. लेकिन सवाल यही उठ रहा है कि बार-बार रिम्स से कैदी भागने में कैसे सफल होते हैं. पिछले छह साल के दौरान रिम्स के कैदी वार्ड से दस कैदी फरार हो गए. इसे भी पढ़ें -सुशील">https://lagatar.in/sushil-modis-taunt-coordination-committee-meeting-is-just-a-show-no-big-leader-will-be-included/">सुशील

मोदी का तंज, समन्वय समिति की बैठक सिर्फ दिखावा, कोई बड़ा नेता नहीं होगा शामिल

छह साल में दस कैदी हो गए फरार

12 सितंबर 2023: रिम्स अस्पताल में इलाजरत वशीर नाम का कैदी हथकड़ी सहित फरार हो गया. 16 अक्टूबर 2022: रिम्स के कैदी वार्ड से दो कैदी फरार हो गए. इनमें एक नक्सली, जबकि दूसरा छेड़छाड़ का आरोपी था. 28 अप्रैल 2022: रांची के रिम्‍स में इलाज कराने पहुंचा एमएस वारिश नाम का कैदी फरार हो गया था. 19 सितंबर 2021: कोयल शंख जोन का पूर्व जोनल कमांडर कृष्ण मोहन झा उर्फ अभय जी उर्फ विकास जी इलाज के दौरान रिम्स से भाग गया था. 06 फरवरी 2021: हत्या के आरोप में दुमका जेल से लाया गया, कैदी सिद्धेश्वर ओरिया फरार हो गया था. 18 अक्टूबर 2019: रिम्स के मेडिसिन आईसीयू में से एक कैदी फरार हुआ था. रांची के बिरसा मुंडा जेल का कैदी हाथ से रस्सी को सरकाने के बाद खिड़की से कूदकर भाग निकला. 16 मई 2018: जरिया करमटोली निवासी हत्या के आरोप में जेल में बंद कैदी बुधराम उरांव रिम्स से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था. 24 जनवरी 2018: रिम्स में इलाजरत कैदी पिंटू बाथरूम की खिड़की तोड़ कर फरार हो गया था. 2 जनवरी 2017: दुमका जेल का सजायाफ्ता कैदी राजेश यादव रिम्स के मेडिसिन आईसीयू वार्ड से भाग निकला था. इसे भी पढ़ें -आत्महत्या">https://lagatar.in/the-family-of-a-prisoner-who-committed-suicide-will-get-compensation/">आत्महत्या

करने वाले कैदी के परिजन को मिलेगा मुआवजा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही