बांग्लादेशी घुसपैठिए झामुमो-कांग्रेस सरकार के संरक्षण में ऐसी साजिशों को अंजाम दे रहे हैं. Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में हो रही जबरन धर्मांतरण की वारदातों पर राज्य सरकार पर हमला बोला .बाबूलाल मरांडी शनिवार को रिम्स गये थे वहां मारे गये स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम कच्छप के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने राज्य की विधि व्यवस्था पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि राज्य में अपराधी बेलगाम हो गये हैं. श्री मरांडी ने कहा, झारखंड में दलित-आदिवासियों का धर्मांतरण कर उनका अस्तित्व मिटाने की साजिश चल रही है. बांग्लादेशी घुसपैठिए झामुमो-कांग्रेस सरकार के संरक्षण में ऐसी साजिशों को अंजाम दे रहे हैं
झारखंड में दलित-आदिवासियों का धर्मांतरण कर उनका अस्तित्व मिटाने की साजिश चल रही है : बाबूलाल मरांडी
Last Updated: Aug 03, 2024 12:00 AM (IST)