Ranchi : जल, जंगल और जमीन व झारखंडी अस्मिता की रक्षा और शिक्षा, चिकित्सा एवं रोजगार के लिए आदिवासी संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को मेन रोड स्थित भाकपा माले कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया. राष्ट्रीय संयोजक देवकीनंदन बेदिया ने कहा कि झारखंड को आदिवासी मुक्त बनाने के लिए षडयंत्र हो रहा है. झारखंड में 40 प्रतिशत खनिज संपदा है. इसे लूटने का काम हो रहा है. इन क्षेत्रों में आदिवासी समुदाय निवास करते आ रहे हैं. इन्हें हटाकर कॉर्पोरेट घराने और पूंजीपूतियों को देने का प्रयास हो रहा है. आदिवासियों के मुद्दे और रोजगार को लेकर आंदोलन करने वालों पर माओवादी होने का संदेह किया जा रहा है.
नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप के आरोपी विजय,सूरज समेत तीन दोषी करार [wpse_comments_template]
रोजगार का मुद्दा उठाने का प्रयास
संयोजक जगरनाथ उरांव ने कहा कि राज्य के युवाओं के लिए रोजगार का मुद्दा उठाने का प्रयास किया है. लेकिन समाज का विकास करने वाले पर माओवादी होने का संदेह किया जा रहा है. इसके लिए राज्य के उच्च पदाधिकारी और गृह सचिव से जवाब मांगा जाएगा. केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वैकेंसी नहीं निकालने को लेकर कई बार धरना -प्रदर्शन कर विरोध जताया गया है. संगठन हमेशा आदिवासी समाज के विकास के लिए काम करता है. मौके पर महावीर मुंडा, अल्मा खलखो शामिल हुए. इसे भी पढ़ें –रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-three-accused-including-vijay-suraj-accused-of-kidnapping-and-raping-a-minor-found-guilty/">रांचीःनाबालिग को अगवा कर गैंगरेप के आरोपी विजय,सूरज समेत तीन दोषी करार [wpse_comments_template]
Leave a Comment