Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड को आदिवासी मुक्त बनाने का हो रहा है षडयंत्र : बेदिया

Advertisement
Advertisement
Ranchi : जल, जंगल और जमीन व झारखंडी अस्मिता की रक्षा और शिक्षा, चिकित्सा एवं रोजगार के लिए आदिवासी संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को मेन रोड स्थित भाकपा माले कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया. राष्ट्रीय संयोजक देवकीनंदन बेदिया ने कहा कि झारखंड को आदिवासी मुक्त बनाने के लिए षडयंत्र हो रहा है. झारखंड में 40 प्रतिशत खनिज संपदा है. इसे लूटने का काम हो रहा है. इन क्षेत्रों में आदिवासी समुदाय निवास करते आ रहे हैं. इन्हें हटाकर कॉर्पोरेट घराने और पूंजीपूतियों को देने का प्रयास हो रहा है. आदिवासियों के मुद्दे और रोजगार को लेकर आंदोलन करने वालों पर माओवादी होने का संदेह किया जा रहा है.

रोजगार का मुद्दा उठाने का प्रयास

संयोजक जगरनाथ उरांव ने कहा कि राज्य के युवाओं के लिए रोजगार का मुद्दा उठाने का प्रयास किया है. लेकिन समाज का विकास करने वाले पर माओवादी होने का संदेह किया जा रहा है. इसके लिए राज्य के उच्च पदाधिकारी और गृह सचिव से जवाब मांगा जाएगा. केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वैकेंसी नहीं निकालने को लेकर कई बार धरना -प्रदर्शन कर विरोध जताया गया है. संगठन हमेशा आदिवासी समाज के विकास के लिए काम करता है. मौके पर महावीर मुंडा, अल्मा खलखो शामिल हुए. इसे भी पढ़ें रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-three-accused-including-vijay-suraj-accused-of-kidnapping-and-raping-a-minor-found-guilty/">रांचीः

नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप के आरोपी विजय,सूरज समेत तीन दोषी करार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही