मंईयां योजना की तरह राज्य सरकार ने किसानों को भी धोखा दिया
मरांडी ने कहा कि मंईयां योजना की तरह राज्य सरकार ने किसानों को भी धोखा दिया है. राज्य सरकार ने चुनाव पूर्व घोषणा किया था कि किसानों से धान की खरीदी 3200 रुपए प्रति क्विंटल होगी जबकि सरकार ने मात्र 2400 रुपए प्रति क्विंटल खरीद का निर्णय लिया है. वह भी 15 दिसंबर के बाद. पता नहीं यह भी लागू होगा या नहीं. बालू की किल्लत पर कहा कि यह पिछले टर्म से ही होता चला आ रहा. सरकार जानबुझकर ऐसा करवा रही है. प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास के लिए मुफ्त बालू उपलब्ध कराए जाने का राज्य सरकार से आग्रह किया. सीजीएल परीक्षा में हुई धांधली की जांच सीबीआइ से कराए जाने की मांग को फिर से दोहराते हुए युवाओं को न्याय दिलाने की बात कही.जैसी वृत्ति, वैसे शब्द
आज सदन में हेमलाल मुर्मू द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान पर मरांडी ने कहा कि जिसकी जैसी वृति होती है उसके शब्द भी वैसे ही होते हैं. इतने वरिष्ठ सदस्य से इस प्रकार की भाषा की उम्मीद नहीं थी. हेमलाल के शब्दों में उनके सोच का प्रकटीकरण हुआ है. इसे भी पढ़ें - जॉर्ज">https://lagatar.in/giriraj-singh-waved-posters-on-george-soros-sonia-gandhi-relationship-opposition-protested-on-adani-issue/">जॉर्जसोरोस-सोनिया गांधी के रिश्ते पर गिरिराज सिंह ने पोस्टर लहराये, विपक्ष का अडानी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन [wpse_comments_template]
Leave a Comment