Search

 
 
 

कल्पना सोरेन के विधायक बनने में है कानूनी अड़चन- बाबूलाल

 
Ranchi/Dumka: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है. कहा कि कल्पना सोरेन के विधायक बनने में कानूनी अड़चन है. वे मंगलवार को दुमका परिसदन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि अगर कल्पना सोरेन को सीएम हेमंत मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं तो वह बहुत बड़ी गलती करेंगे. अगर इस तरह का कोई प्रस्ताव सामने आता है तो भाजपा राज्यपाल से मिल कर यह मांग करेगी कि इस मसले पर कानूनी सलाह लेकर ही कोई कदम उठाया जाये. उन्होंने महाराष्ट्र हाईकोर्ट के निर्णय का हवाला देते हुए कहा कि जिस राज्य में विधानसभा के चुनाव होने में एक साल का समय बाकी रह जाता है और ऐसी स्थिति में कोई भी विधानसभा सीट खाली होती है तो वहां चुनाव नहीं हो सकता. सीएम को यह आभास हो गया है कि वह कुछ ही दिनों में जेल जाने वाले हैं, इसलिए वे इस तरह के कदम उठा रहे हैं. https://twitter.com/yourBabulal/status/1742062711721349291

इसे पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-agitation-against-hit-and-run-law-continues-for-the-second-day-arson-road-jam-pedestrians-disturbed/">धनबाद

: हिट एंड रन कानून के खिलाफ आंदोलन दूसरे दिन भी जारी, आगजनी-सड़क जाम, परेशान हुए राहगीर   

सत्ता के करीबी लोग होटवार जेल में हैं बंद

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि होटवार जेल में सत्ता के करीबी लोग बंद हैं. जिनका काम ट्रांसफर पोस्टिंग करना, ठेका मैनेज करना रहा है. अब वे जेल से भी ऐसे कामों को अंजाम दे रहे हैं. कहा कि आज योगेंद्र तिवारी जेल में है. दुमका के लखीकुंडी में जो हेमंत सोरेन के आवासीय परिसर में भूखंड है, वह योगेंद्र तिवारी के ही नाम पर है. इसे भी पढ़ें- सियासी">https://lagatar.in/amidst-the-political-turmoil-rajesh-thakur-said-when-there-will-be-talk-of-change-then-he-will-express-his-views/">सियासी

हलचल के बीच राजेश ठाकुर का बयान, बदलाव की बात होगी, तब वो अपनी बात रखेंगे

जेलों से ही संचालित हो रही है सरकार

बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा है कि झारखंड की सरकार जेलों से संचालित हो रही है. जेल में बैठे दुर्दांत अपराधियों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घनिष्ठ संबंध हैं. अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर टेंडर मैनेज का कार्य भी जेलों से हो रहा है, साथ ही जांच के नाम पर आयोग बना के सिर्फ लीपापोती की जा रही है. हेमंत जी,  जेल में बैठकर पत्रकार बंधुओं को धमकी देने वाले लोगों पर कड़ी करते हुए उन्हें दूसरे राज्य की जेलों में डालिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही