Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विश्रामपुर में समस्याओं का लगा है अंबार :  सुनील

Advertisement
Advertisement
Vishrampur (Palamu) : भाजपा नेता सह समाजसेवी सुनील पांडेय ने कहा कि राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के कारण विश्रामपुर के समस्यायों का समाधान नही हो पाया. इसके चलते विश्रामपुर प्रखंड में समस्यायों का अंबार लगा हुआ है. श्री पांडेय शनिवार को लालगढ़ में आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि लालगढ़ पंचायत में आईटीआई कॉलेज का भवन बने वर्षो गुजर गए, लेकिन आज तक इस आईटीआई कॉलेज में पढ़ाई शुरू नही हुई. लालगढ़ ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना भी कई वर्ष पहले बनकर तैयार हुआ, लेकिन आज तक चालू नहीं हुआ. गुरी, तोलरा, पंजरी कला, लालगढ़ सहित कई पंचायतों में उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन बना. लेकिन आज तक इस सभी भवन में न तो कोई चिकित्सक बैठता है और न ही कोई स्वास्थ्य कर्मी.

रामानुज उच्च विद्यालय संसाधनों के आभाव का दंश झेल रहा

सुनील पांडेय ने कहा कि भंडार का बालिका विद्यालय व तोलरा का रामानुज उच्च विद्यालय संसाधनों के आभाव का दंश झेल रहा है. लालगढ़ व पंजरी को जोड़ने हेतु रेलवे क्रॉसिंग पार करने के लिये अंडरपास ब्रिज का भी निर्माण नही हो पाया. उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन से उक्त सभी समस्यायों का समाधान किया जायेगा. जरूरत पड़ने पर आंदोलन का रुख भी अख्तियार किया जायेगा. प्रेसवार्ता में भोलानाथ दुबे, रामनाथ दुबे, आशुतोष दुबे, बबलू राम, गुड्डू खान, राकेश दुबे, सुधीर दुबे, नीतीश दुबे सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढें - विश्रामपुर">https://lagatar.in/assistant-municipal-commissioner-of-vishrampur-municipal-council-mohammad-parvez-alam-honored/">विश्रामपुर

नगर परिषद के सहायक नगर आयुक्त मोहम्मद परवेज आलम को किया सम्मानित

विधायक प्रतिनिधि पर मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Vishrampur (Palamu): विश्रामपुर के विधायक प्रतिनिधि इद्रीश हवारी पर मारपीट करने का आरोप लगा है. इस संबंध में विश्रामपुर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज हो चुकी है. विश्रामपुर दर्जी मुहल्ला निवासी आरिफ चूड़ी फरोश ने प्राथमिकी में कहा है कि छह नवंबर को सुबह के नौ बजे इद्रीश हवारी अपने परिजनों के साथ मेरे घर में घुस गये. मेरी पत्नी के साथ मारपीट भी की. मुझे जान से मारने के लिये ढूंढ रहे थे. अगर मैं उस वक्त घर पर होता तो मुझे जान से मार भी डालते. प्राथमिकी में यह भी उल्लेख किया गया है कि बीते चार नवंबर की रात भी दरवाजे पर आकर गली-गलौज किये थे, जिसका सीसीटीवी का वीडियो फुटेज भी थाने में समिट किया गया है. आरिफ चूड़ी फरोश ने कहा कि इद्रीश हवारी पर उचित कानूनी कार्रवाई नही हुई तो पलामू पुलिस कप्तान से मिलकर अपनी व्यथा सुनायेंगे.

हवारी ने भी आरिफ चूड़ी फरोश सहित तीन लोगों पर रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया

इधर इद्रीश हवारी ने भी आरिफ चूड़ी फरोश सहित तीन लोगों पर रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया है. हवारी का आरोप है कि आरिफ चूड़ी फरोश अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है. उसने एक लाख रुपये की रंगदारी मुझसे मांगी थी. डर कर 20 हजार रुपये दे भी दिया था. 80 हजार रुपये रंगदारी के रूप में और मांग रहा है. इद्रीश हवारी ने यह कि 6 जुलाई को मुझ पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमे इनसब की भूमिका भी संदिग्ध है. पुलिस दोनों के आरोपों का जांच कर रही है. इसे भी पढें - विश्रामपुर">https://lagatar.in/vishrampur-puja-mahasamiti-honored-chhath-puja-committees/">विश्रामपुर

पूजा महासमिति ने छठ पूजा समितियों को किया सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही