Search

अधिक से अधिक बच्‍चों को विद्यालय से जोड़ने की है जरूरत: विधायक

Latehar: मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक बच्‍चों को विद्यालय से जोड़ने की जरूरत है. पांच से 18 आयु वर्ग के सभी बच्चों की शिक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्‍होंने अनामांकित व छूटे बच्‍चों का नामांकन विद्यालयों में कराने की बात कही. विधायक रामचंद्र सिंह सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय नगर भवन में जिला स्‍तरीय स्‍कूल रूआर 2026 विषय पर उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में आयोजित कार्यशाला को संबांधित कर रहे थे.
 
इससे पहले उपायुक्‍त व विधायक समेत अन्‍य अधिकारियों ने स्‍कूली बच्‍चों के साथ मिलकर दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मौके पर उपायुक्‍त ने कहा कि समग्र शिक्षा का मुख्य लक्ष्य पांच से 8 आयुवर्ग के सभी बच्चों का विद्यालयीय शिक्षा पूर्ण कराना है. पांच से 18 आयुवर्ग के सभी बच्चों को फिर से विद्यालय में वापस लाना और नियमित अध्यापन कार्य का संपादन किया जाना है. विद्यालय स्तर पर एक अभियान “स्कूल रुआर, 2026’ (Back to School Campaign) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. 

यह अभियान 15 से 30 मार्च तक विद्यालय स्तर पर संचालित किया जायेगा. इस अभियान की सफलता के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक, पंचायत प्रतितिधि, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मी की बेहतर भागीदारी  की आवश्यकता है. 

कार्यशाला में अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहु के अलावा कई अधिकारी व स्‍थानीय जन प्रतिनिधि आदि मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही