Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

योग को अपने दिनचर्या में उतारने की है जरूरत: डीडीसी

Latehar: विश्व योग दिवस के मौके पर आयुष विभाग के द्वारा जिला खेल स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, आईटीडीए निदेशक प्रवीण गोगराई, सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह, महिला पतंजलि की जिला संयोजक सुनीता गुप्ता, अधिवक्ता नवीन कुमार गुप्ता एवं आर्ट ऑफ लिविंग के योग प्रशिक्षक मुकेश कुमार पांडेय और प्रजापिता ब्रह्मकुमारी संस्था की महिला सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीसी श्री सिंह ने योग को अपने दिनचर्या में उतारने की अपील की. उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से असाध्य रोग तक ठीक हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि योग प्राचीन भारत की देन है और इसे पूरा विश्व मान रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर पिछले 10 सालों से 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है. डीडीसी ने कहा कि 19 से 26 जून तक मादक पदार्थ के दुरूपयोग को रोकने लिए जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है. योग करने से नशापान से भी मुक्ति पायी जा सकती है. उन्होंने उपिस्थत लोगों को नशामुक्ति के लिए शपथ दिलायी. योग प्रशिक्षक मुकेश पांडेय व महिला पतंजलि की सुनीता गुप्ता ने लोगों को योग एवं प्राणायाम की कई क्रियाओं की जानकारी दी और योगाभ्यास कराया. इसे भी पढ़ें -नीट">https://lagatar.in/state-congress-marched-to-raj-bhavan-in-protest-against-neet-exam-irregularities/">नीट

परीक्षा गड़बड़ी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने किया राजभवन मार्च

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर किरण देवी, सुशीला प्रसाद, रामनाथ अग्रवाल, चंद्रेश प्रसाद, अमरमणि व संतोष पासवान के अलावा काफी संख्या में पुलिस के अधिकारी व जवान तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि व छात्र आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - प्रियंका">https://lagatar.in/priyanka-gandhi-said-paper-leak-has-become-a-national-problem-under-bjp-rule-tmc-also-surrounded-it/">प्रियंका

गांधी ने कहा, भाजपा के राज में पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या बन गया, टीएमसी ने भी घेरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही