Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वंचित लोगों के जीवन में रंग भरने के लिए एकजुट होने की जरूरत : डॉ. मुनीष गोविंद

आईसेक्ट विश्वविद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन 

Hazaribagh : होली का त्यौहार आने के पहले ही शहर के साथ-साथ पूरा हजारीबाग जिला होली के रंगों में रंग चुका है. हर ओर होली मिलन समारोह के जरिए आपसी भाईचारा और खुशियां बांटने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में आईसेक्ट विश्वविद्यालय के तरबा-खरबा स्थित मुख्य कैंपस सभागार में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें विश्वविद्यालय के प्राध्यापक-प्राध्यापिकाएं व कर्मियों के अलावा समारोह में शामिल तरबा-खरबा, महेशरा, जिनगा, कबिलासी, हरली, सिलवार, रामदेव-खरिका, मेढकुरी, हुटपा, मेरू सहित अन्य जगहों से आए मुखिया, प्रतिनिधियों, पंसस, समाजसेवी, शिक्षाविद् व अन्य बतौर अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दी. बता दें कि इस खास मौके पर विभिन्न पंचायतों के मुखिया, प्रतिनिधियों, पंसस, समाजसेवी व बुद्धिजीवियों के आगमन ने होली मिलन समारोह को और खास बना दिया. इस अवसर पर लजीज पकवान और व्यंजनों का भी लोगों ने खूब लुत्फ उठाया. इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मुनीष गोविंद ने इस बात पर जोर दिया कि हम सभी को जाति, पंथ, धर्म और नस्ल से ऊपर उठकर ऐसे मौकों पर वंचित लोगों के जीवन में रंग भरने के लिए एकजुट होने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार होली के रंग-गुलाल में रंगकर हम सभी एक समान हो जाते हैं, उसी प्रकार हमें जाति-धर्म, ऊंच-नीच के भेदभाव को पीछे छोड़कर समाज में एक समान होकर रहना चाहिए. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए. कुमारी सीमा, माधवी मेहता, आशा गुप्ता, शिवांजली, विजय लाल, रितेश कुमार सहित अन्य के फगुआ गीतों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. वहीं मीना कुमारी, शुभा कुमारी, पायल कुमारी, निशु कुमारी के नृत्य ने लोगों को पांव थिरकाने पर विवश कर दिया. नेहा सिन्हा व शिव कुमार की कविताओं ने लोगों का दिल जीत लिया. इस मौके पर होली को लेकर कैलाश प्रसाद, प्रभू कुमार व रोहित मिंज की नाट्य प्रस्तुति ने जमकर वाहवाही बटोरी. बताते चलें कि होली मिलन समारोह में शामिल तरबा-खरबा, महेशरा, जिनगा, कबिलासी, हरली, सिलवार, रामदेव-खरिका, मेढकुरी, हुटपा, मेरू सहित विभिन्न क्षेत्रों के मुखिया, प्रतिनिधियों, पंसस, समाजसेवियों, शिक्षाविद् व अन्य को आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मुनीष गोविंद के हाथों सम्मानित किया गया. सभी आमंत्रित अतिथियों ने कहा कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से आमंत्रित कर सम्मानित करना सराहनीय कदम है. कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रीति व्यास ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रोजीकांत ने किया. समारोह में विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं व कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही. कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. प्रीति व्यास, रविकांत कुमार, डॉ. अरविंद कुमार, एओ सौरभ सरकार, सबीता कुमारी, कुमारी सीमा, डॉ. रोजीकांत, रितेश कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : दारोगा">https://lagatar.in/ed-got-information-from-the-mobile-chat-of-inspector-meera-singh-regarding-transfer-of-ips-to-sand-smuggling/">दारोगा

मीरा सिंह के मोबाइल चैट से आईपीएस के ट्रांसफर से लेकर बालू तस्करी तक की ईडी को मिली जानकारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही