Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में 25 मई को ओलावृष्टि की आशंका

Dhanbad : धनबाद ज़िल में पिछले 36 घंटे से मौसम राहत दे रहा है. 23 मई को ओलावृष्टि और बारिश के बाद अब 25 मई को भी धनबाद जिला सहित राज्य के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के जिलों देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, गिरीडीह, जामताड़ा, साहेबगंज में ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है. इसके अलावा 28 मई तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है.

  पंचेत में 36.4 मिलीमीटर बारिश

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार विगत 24 घंटे में धनबाद जिले के पंचेत में 36.4, धनबाद शहरी क्षेत्र में 21.8, मैथन डीवीसी में 13, मैथन शहरी क्षेत्र में 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. इसके अलावा राज्य के अन्य कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है. बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है. अगले दो दिनों में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी की संभावना है.

  झारखंड व आसपास साइक्लोनिक सरकुलेशन

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड और इसके आसपास, बिहार और इसके आसपास तक एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है. इसका अलावा एक ट्रफ उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल तक बना हुआ है. यह ट्रफ दक्षिण उत्तर प्रदेश दक्षिण बिहार और झारखंड से भी गुजर रहा है, जिसके प्रभाव से मौसम में परिवर्तन आ रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही