Search

झारखंड, बिहार सहित 10 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, बिजली गिरेगी

New Delhi : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार देश के उत्तर पश्चिम, दक्षिण और पूर्वी भारत के कई इलाकों में 16 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है. दिल्ली-NCR में आज बादल छाये रहेंगे.                                                                                   ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मौसम विभाग के वेदर बुलेटिन पर नजर डालें तो आज 14 अक्टूबर केरल सहित जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल के अलावा लक्षद्वीप में वज्रपात होने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलेगी. आंधी के साथ बारिश होने की बात कही गयी है.

मछुआरों को सलाह , समुद्र में नहीं जायें

त्रिपुरा, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम(पूर्वोत्तर राज्य) में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आज लक्षद्वीप, मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन इलाकों में तूफान आने की संभावना है. इस दौरान हवा 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चल सकती है. मछुआरों को सलाह दी गयी है कि वे समुद्र में नहीं जायें.

देश के कई हिस्सों में गरज के साथ झमाझम बारिश  

मौसम विभाग की मानें तो देश के कई हिस्सों में हल्की-मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में गरज के साथ झमाझम बारिश हो सकती है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान ऐसे राज्य हैं, जहां मौसम का मिजाज बदल रहा है, यहां सुबह-शाम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.

झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी की संभावना  

पश्चिम बंगाल की बात करें तो आईएमडी ने यहां कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की बात कही है. 16 अक्टूबर तक बिहार, झारखंड सहित छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र और अरब सागर में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की संभावना है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp