Search

 
 
 

19 से 24 जून तक झारखंड के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना...

 
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग और कोडरमा में हीट वेव चलने की संभावना    Ranchi : झारखंड में गर्मी से राहत मिलने वाली है. 19 से 24 जून तक राज्य में कई स्थानों पर गरज और वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने कि संभावना है.  साथ ही मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग और कोडरमा में हीट वेव चलने कि संभावना है. वहीं इन जिलों को छोड़ कर बाकी सभी जिलों में बारिश हो सकती है. मंगलवार को राज्य में सबसे गर्म जिला गढ़वा 43.7 डिग्री सेल्सियस के साथ रहा. इस दौरान गढ़वा जिले में कहीं-कहीं सीवियर हिट वेव रहा. वहीं राज्य के पलामू, चतरा, हजारीबाग, रामगढ, कोडरमा, गिरिडीह और देवघर जिलों में हीट वेव दर्ज किया गया.

मॉनसून के लिए चार-पांच दिन और इंतजार करना पड़ सकता है.  

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार झारखंड में मॉनसून के लिए चार से पांच दिन और इंतजार करना पड़ सकता है. इस दौरान मॉनसून को लेकर स्थिति साफ हो जायेगी. अभी 24 जून तक असम और बंगाल कि खाड़ी में बन रहे साइक्लोनिक दबाव का असर झारखंड में देखने को मिलेगा. इस दौरान राज्य के कई जिलों में बारिश होने कि संभावना है. पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन एवं आंधी के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा घटित हुई. सबसे अधिक वर्षा 32.6 एमएम रांची में दर्ज किया गया. राज्य में कहीं-कहीं पर उष्ण लहर से भीषण उष्ण लहर की स्थिति भी दर्ज की गयी.  राज्य में  उच्चतम तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में जबकि न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में दर्ज किया गया.

शहरोें का तापमान  अधिकतम व न्यूनतम 

रांची 37.5 26.5 जमशेदपुर 38.2 24.2 डाल्टनगंज 43.0 30.7 बोकारो 40.8 29.6 चाईबासा 37.7 26.6 देवघर 42.3 29.6 गिरिडीह 41.3 29.9 गढ़वा 43.7 35.5 सरायकेला 38.9 24.6 गोड्डा 40.9 31.4 [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही