Search

 
 
 

अगले एक से तीन घंटे में झारखंड के 20 जिलों में बारिश की संभावना, येलो अलर्ट

 
Ranchi :   झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ली है. रविवार को कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं. मौसम विभाग की मानें तो 12 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार,  झारखंड के 20 जिलों में अगले एक से तीन घंटे में मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है. साथ ही इन जिलों के कुछ स्थानों पर तेज हवाएं (30-40 कि.मी. प्रति घंटा) भी चल सकती है. इसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने जिन 20 जिलों में बारिश होने की संभावना जतायी है, उसमें रांची, पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पलामु, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा शामिल है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही