Search

 
 
 

कहीं बारिश की संभावना तो कहीं गर्मी और उमस, बदल रहा मौसम का मिजाज

 
Ranchi: झारखंड में मौसम का मिजाज भी पल-पल बदल रहा है. कहीं बारिश की संभावना जताई गई है तो कहीं गर्मी और उमस की. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है. 18 मई को पूरे राज्य में मेघ गर्जन, तेज हवा और बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है. इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. राज्य के मौसम में यह बदलाव 21 मई तक रहने की संभावना है. इसे भी पढ़ें - सरेंडर">https://lagatar.in/kundan-pahan-has-not-been-convicted-in-any-case-since-his-surrender/">सरेंडर

से अब तक किसी केस में कुंदन पाहन को नहीं हुई सजा, 31 में बरी, 2 में ट्रायल
राजधानी समेत 20 जिलों में बारिश की संभावना
राजधानी रांची समेत राज्य के 20 जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवा और बारिश की आशंका जताई गई है. इसके अलावा राज्य के शेष 4 जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में गर्मी और उमस महसूस होगी.
तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. गुरुवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई थी, जिसमें सरायकेला में सबसे अधिक 25 मिमी बारिश दर्ज की गई थी.
सबसे गर्म जिला
पलामू जिले का मेदिनीनगर सबसे अधिक गर्म रहा, जहां का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बीते 24 घंटे में राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस रहा.
आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
- शनिवार, 17 मई: राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. - रविवार, 18 मई: राजधानी रांची में एक या दो अल्पकालीन बौछारें पड़ने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. - सोमवार, 19 मई: राजधानी रांची में धुंध वाली धूप के साथ अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इसे भी पढ़ें -INDIA">https://lagatar.in/chidambaram-does-not-trust-the-existence-of-india-alliance-bjp-cornered-congress/">INDIA

अलायंस के वजूद पर चिदंबरम को भरोसा नहीं, भाजपा ने कांग्रेस को घेरा
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही