Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो कोयलांचल में बरसात में शुद्ध पेयजल की होती है समस्या, लोग परेशान

Advertisement
Advertisement
Bermo: बरसात में पानी अधिक साफ कर दिया जाना चाहिए. लेकिन बेरमो कोयलांचल में नदी का गंदा पानी सीधे सप्लाई किया जा रहा है. यह स्थिति बेरमो के फुसरो से लेकर स्वांग कोलियरी तक है. बताया जाता है कि सीसीएल कथारा के स्वांग कोलियरी में फिल्टर प्लांट है. लेकिन यहां से पानी फिल्टर नहीं होता है. नदी में जिस तरह का पानी बहता है ठीक उसी तरह उसे सप्लाई कर दिया जाता है. फुसरो नगर परिषद क्षेत्र का भी यही हाल है. इससे लोग बीमार हो जाते हैं. इसे लेकर लोग परेशान रहते हैं. वे शुद्ध पेयजल की मांग करते हैं. सूत्रों का कहना है कि फिल्टर प्लांट में जो पानी साफ करने के लिए आता है, उसमें फिटकिरी, ब्लीचिंग पाउडर और चूना मिलाकर साफ करने की बजाय सीघे टंकी में डाल दी जाती है. यह पानी टंकी से लोगों के घर तक पहुंच जाता है. इस कारण लोग अशुद्ध पानी पीकर बीमार होते हैं. जो लोग समृद्ध हैं, वे अपने घरों में वाटर फिल्टर लगाकर पानी पीते हैं. कुछ लोग बोतल का पानी खरीद कर पीते हैं. वैसे अधिकांश लोग, फुटपाथ दुकानदार, दिहाड़ी मजदूर और छोटे-छोटे दूकानदार फिल्टर प्लांट से आपूर्ति होने वाले दूषित जल पीते हैं और बीमार पड़ते हैं. बरसात के मौसम में कई लोग डायरिया के शिकार हो जाते हैं. इसे भी पढ़ें- शिवसेना">https://lagatar.in/shiv-sena-mla-pratap-sarnaiks-letter-to-cm-uddhav-thackeray-if-you-meet-pm-modi-you-will-be-in-profit/92395/">शिवसेना

विधायक प्रताप सरनाईक का सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र, पीएम मोदी से मिल जायेंगे तो फायदे में रहेंगे

शुद्ध पेयजलापूर्ति की मांग

इस संबंध में गोमिया प्रखंड कांग्रेस कमिटि के अध्यक्ष पंकज पांडेय ने सीसीएल कथारा अंतर्गत स्वांग कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी से क्षेत्र में शुद्ध पेयजलापूर्ति की मांग की है. वहीं युवा व्यवसाई संघ फुसरो के अध्यक्ष आर उनेश ने बेरमो सीओ सह फुसरो नप प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से आग्रह किया है कि लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था शीघ्र करने का प्रयास करें. इसे भी पढ़ें-  रांची">https://lagatar.in/minor-caught-roaming-at-ranchi-station-rpf-handed-over-to-family/92305/">रांची

स्टेशन पर घूमते पकड़े गये नाबालिग, RPF ने परिवार को सौंपा

वार्ड पार्षद ने की जांच की मांग

इस मामले में वार्ड पार्षद अनिता कुमारी ने आरोप लगाया है कि जल शुद्ध करने के लिए फिटकरी, चूना और ब्लीचिंग पाउडर के नाम पर पैसा जरूर आवंटित होता है. लेकिन बिना पानी साफ किए हुए ही अशुद्ध पानी की आपूर्ति की जाती है. उन्होंने इसकी जांच की मांग की है. कहा कि लिखित शिकायत पत्र प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी को दिया है. बता दें कि प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार बेरमो प्रखंड के सीओ भी हैं. उन्होंने कहा कि इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर शुद्ध पेयजल का प्रबंध किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-   रांची">https://lagatar.in/suspicious-death-of-ranchi-resident-constable-in-dumka/92443/">रांची

के रहने वाले कांस्टेबल की दुमका में संदेहास्पद मौत, जांच जारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही