Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

थोक शराब कारोबार पर कब्जे के लिए सत्ताधारी दलों में झकझूमर, रांची से दिल्ली तक चल रही लॉबिंग

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड में थोक शराब कारोबार का मुद्दा हॉट केक बना हुआ है. इसमें हिस्सेदारी के लिए सत्ताधारी दलों के अंदर झकझूमर चल रहा है. अपने-अपने लोगों को काम दिलाने के लिए शीर्ष नेताओं के पास लॉबिंग भी हो रही है. नेतागण रांची से दिल्ली तक लॉबिंग में जुटे हैं. बता दें कि हाल ही में सरकार में थोक शराब का कारोबार प्राइवेट हाथों में सौंपने का फैसला किया है. अभी तक यह काम झारखंड राज्य बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL ) के जिम्मे था. सरकार ने कॉरपोरेशन को भंग करते हुए नयी नीति बनायी है. इस नीति का लब्बोलुआब यह है कि अब वही लोग थोक शराब का व्यापार कर पायेंगे, जिनके सिर पर विभाग का हाथ होगा. आवेदन फीस के साथ नॉन रिफंडेबल 25 लाख रुपये की शर्त रखकर इसे साबित भी कर दिया गया है. इस नीति को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस और जेएमएम के अंदर भी राजनीतिक जोर-आजमाइश चल रही है. कांग्रेस के कुछ वरीय पदाधिकारियों को लगता है कि उनके खेमे के लोगों को इस काम में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा. वहीं जेएमएम के कुछ लोगों को लग रहा है कि शीर्ष नेतृत्व के पास जिनकी पहुंच है, वही लोग काम कर सकेंगे. दोनों ही दलों में इसको लेकर भरपूर लॉबिंग चल रही है. इसे भी पढ़ें -सरकार">https://lagatar.in/government-said-in-court-sit-will-investigate-remdesivir-case-anil-palta-will-lead/92738/">सरकार

ने कोर्ट में कहा- एसआइटी करेगी रेमडीसिविर मामले की जांच, अनिल पालटा ही करेंगे नेतृत्व

कांग्रेस कोटे के मंत्री ने दिल्ली जाकर की शराब नीति की शिकायत

15 जून से लेकर 19 जून की दोपहर तक सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली प्रवास पर थे. इन चार दिनों में दिल्ली में उनकी गतिविधियों की कोई जानकारी सरकार या पार्टी की तरफ से साझा नहीं की गयी. मुख्यमंत्री के दिल्ली प्रवास को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात के लिए कोशिश करते रहे, लेकिन यह संभव नहीं हो सका. वहीं तमिलनाडु के सीएम एसके स्टॉलिन से राहुल और सोनिया की मुलाकात हुई. इतना ही नहीं, कहा यह भी जा रहा है कि कांग्रेस के दूसरे पदाधिकारी भी हेमंत से दिल्ली में नहीं मिले. दूसरी तरफ खबर यह भी आ रही है कि झारखंड के मंत्री जो कांग्रेस से आते हैं, ने पार्टी के एक सीनियर पदाधिकारी से शराब नीति की शिकायत भी की है. मंत्री ने कहा है कि अगर इस पॉलिसी के तहत काम होता है, तो शराब का सारा कारोबार जेएमएम के लोगों के हाथ में चला जायेगा.

शराब कारोबार से जुड़े दिग्गज कारोबारी भी कर रहे हैं लॉबिंग

झारखंड में शराब के एक दिग्गज कारोबारी थोक व्यापार को अपने हाथों में लेना चाहते हैं. इसके लिए झारखंड से लेकर दिल्ली तक लॉबिंग हो रही है. हाल ही में यह कारोबारी सत्ता शीर्ष के काफी करीबी शख्स को लेकर दिल्ली पहुंचे थे. काम बना या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है. वहीं कांग्रेस खेमे के भी एक दिग्गज शराब का थोक काम लेने के लिए दिल्ली में झारखंड की राजनीति से जुड़े लोगों से मिल रहे हैं. कांग्रेस की तरफ से यह प्रेशर बनाया जा रहा है कि इस काम में उनकी पार्टी को भी शामिल किया जाये. देखने वाली बात होगी कि शराब का कारोबार किन लोगों के हाथ में जाता है. इस बीच शराब कारोबार से जुड़े लोगों के बीच यह चर्चा है कि कहीं झारखंड में भी कोई पोंटी चड्डा ना खड़ा हो जाये. इसे भी पढ़ें - साउथ">https://lagatar.in/bauri-furious-over-comparison-with-south-indian-goon-said-irfan-ansari-should-apologize-publicly-in-24-hours/92778/">साउथ

इंडियन गुंडे से तुलना पर भड़के बाउरी, कहा- 24 घंटे में सार्वजनिक माफी मांगें इरफान वरना कर देंगे इलाज
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही