Search

 
 
 

भीषण गर्मी में पानी की हुई किल्लत, 50 रूपये में पानी की जार खरीद रहे ग्रामीण

 
Panki (Palamu) : पलामू में हीट वेव की मार झेल रहे लोग अनियमित बिजली आपूर्ति से भी कम परेशान नहीं हैं. लोगों में विभाग के प्रति काफी गुस्सा है. अहले सुबह से ही लोग भीषण गर्मी में घरोंसे निकल रहे हैं. फिर भी गर्मी से परेशानी ही है. बैंक, ब्लाक, पोस्ट ऑफिस सहित बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है. वहीं पांकी प्रखंड के दो लाख आबादी वाला गांव पानी के लिए तरस रहा है. लोगों के सामने पीने के पानी की भी दिक्कत है, क्योंकि कई घरों के बोरिंग के पानी का लेयर नीचे चला गया है. कुएं भी सूख गये हैं. लोग होम डिलीवरी करवाके पानी की प्रति जार 30 से 50 रूपये में ले रहे हैं. सक्षम परिवार के लोग पानी खरीद कर किसी तरह अपना काम चला रहे हैं. लेकिन गरीब परिवारों के सामने विकराल समस्या है. बसपा के पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी आलम अंसारी ने पलामू उपायुक्त से बिजली आपूर्ति यथाशीघ्र बहाल कराने की मांग की है. इसे भी पढ़ें -ब्रिटेन">https://lagatar.in/reserve-bank-of-india-brought-100-tons-of-gold-from-britains-central-bank-to-india-impact-will-be-visible-on-the-countrys-economy/">ब्रिटेन

के सेंट्रल बैंक से 100 टन सोना भारत लाया RBI …देश की अर्थव्‍यवस्‍था पर दिखेगा प्रभाव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही