Lagatar Desk : इमरान हाशमी की स्टारर फिल्म गनमास्टर जी9 रिलीज को तैयार है. जो 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरो में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है.जिसमे एक्शन के साथ साथ रोमांस देखने को मिल रहा है.
गनमास्टर जी 9 ट्रेलर
इमरान हाशमी की फिल्म गनमास्टर जी 9 का ट्रेलर 2.41 मिनट का है. इसकी शुरुआत की डार्क है. बीच-बीच में थोड़ा रोमांस है, लेकिन इमरान हर दूसरे सीन में गुंडों से लड़ते और पिटते नजर आ रहे हैं.
वहीं, एक डायलॉग में वह एक दर्शाते हैं कि उनके लिए प्यार और परिवार कितना मायने रखता है. एक डायलॉग में इमरान कहते हैं, अगर मेरे प्यार और परिवार की तरफ किसी ने देखा तो उसकी आंख फोड़ दूंगा. उनकी तरफ किसी ने हाथ बढ़ाया तो हाथ काट दूंगा.