Search

 
 
 

बिहार में फिलहाल CM पद की कोई वैकेंसी नहीं : चिराग

 
नीतीश कुमार को बताया NDA का नेता Patna :   बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राज्य की सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है.  सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी महागठबंधन के बीच बयानबाजी तेज हो गयी है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है. चिराग पासवान ने स्पष्ट किया कि बिहार में फिलहाल मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एनडीए गठबंधन के नेता हैं और आगामी चुनाव के बाद भी मुख्यमंत्री पद के लिए उन्हीं का नेतृत्व रहेगा. यह बयान ऐसे समय में आया है, जब विपक्ष लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली और नेतृत्व को निशाने पर ले रहा है.
चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि  बिहार में मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे एनडीए गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं. फिलहाल मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है. चुनाव परिणामों के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और विजन के साथ बिहार में सरकार का नेतृत्व नीतीश कुमार ही करेंगे. 
गौरतलब है कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और तमाम दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. एनडीए के भीतर भी सीटों के बंटवारे और नेतृत्व को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, जिन्हें चिराग पासवान के इस बयान ने फिलहाल विराम देने की कोशिश की है. इसे भी पढ़ें : बेंगलुरु">https://lagatar.in/bengaluru-heavy-rains-disrupt-life-opposition-attacks-government/">बेंगलुरु

: भारी बारिश से जलजमाव, जनजीवन अस्त-व्यस्त, विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही