Search

 
 
 

योग दिवस पर राज्यभर में उत्साह, स्वास्थ्य मंत्री बोले-हमने कभी योग का विरोध नहीं किया

राजधानी रांची सहित राज्यभर में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. स्कूल, कॉलेज, मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज एवं अन्य संस्थाओं ने सुबह-सुबह योगाभ्यास के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए. इस अवसर पर राजकीय कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें  स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, भाजपा नेता सीपी सिंह सहति कई लोग शामिल हुए
 

Ranchi :  राजधानी रांची सहित राज्यभर में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. स्कूल, कॉलेज, मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज एवं अन्य संस्थाओं ने सुबह-सुबह योगाभ्यास के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए. इस अवसर पर राजकीय कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें  स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, भाजपा नेता सीपी सिंह सहति कई लोग शामिल हुए.

 

पहले लगता था, इसे कुछ पार्टी हाईजैक करना चाहती है : इरफान

राजकीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि योग का उन्होंने कभी विरोध नहीं किया, लेकिन पहले लगता था कि इसे कुछ पार्टी हाईजैक करना चाहती है. उन्होंने कहा कि योग दिवस के मौके पर हमारा संदेश झारखंडवासियों को यही है कि हमलोग न सिर्फ खुद तनावमुक्त हों, बल्कि राज्य को विकास के रास्ते पर ले जाने का अपने मुख्यमंत्री के सपने को भी पूरा करें.

 

 

सीपी सिंह की ली चुटकी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने अपने संबोधन में भाजपा नेता सीपी सिंह का नाम लेकर चुटकी ली. उन्होंने कहा कि आप भी योग कीजिए, इससे न केवल मानसिक तनाव से आप मुक्ति पाएंगे, बल्कि आपके दिलो-दिमाग में अच्छी बातें आएंगी.

 

योग का महत्व बताया

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि योग से हमारा शरीर और मन स्वस्थ रहता है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सपना है कि हमारा राज्य एक स्वस्थ राज्य हो, हेल्दी राज्य हो और इसको लेकर हम लोग लगातार कई कार्यक्रम चला रहे हैं.

 

योग करने से मन और तन स्वस्थ रहता :  सीपी सिंह

राजकीय कार्यक्रम में भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि योग के बारे में जानकारी लोगों को बहुत पहले से थी, लेकिन इसे प्रत्येक दिन करने का अभ्यास और पूरे देश को इससे परिचय कराने का काम बाबा रामदेव ने किया. उन्होंने कहा कि योग करने से मन और तन स्वस्थ रहता है और यह हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है.

 

योग दिवस की थीम

इस बार योग दिवस की थीम योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ है. इस थीम को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि यह थीम हमारे जीवन में बदलाव लाएगा और हमें तनावमुक्त बनाएगा. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही