Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गायत्री महामंत्र में अपार शक्ति है : नरेंद्र विद्यार्थी

Latehar : अखिल विश्व गायत्री परिवार, लातेहार के द्वारा आयोजित 24 कुंडीय नई चेतना महायज्ञ का आयोजन चंदनडीह स्थित प्रज्ञा कुंज में किया गया है. शुक्रवार को शांतिकुंज से पधारे गुरु भाई नरेंद्र विद्यार्थी ने कहा कि गायत्री महामंत्र में अपार शक्ति है. यह महा विज्ञान है. गायत्री मंत्र के प्रयोग से शरीर में स्पंदन होता है और इससे शरीर की नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है. गायत्री महामंत्र के जाप से मनुष्यों में एक नयी चेतना जागृत होती है. उन्होंने आगे कहा कि सनातन धर्म में 16 संस्कार मनुष्य के जीवन को सुखमय बनाती है. अध्यात्म से सबसे बड़ा कोई ज्ञान नहीं है. शुक्रवार को महायज्ञ परिसर में नामकरण संस्कार के अलावा मुंडन व गर्भवती महिलाओं के लिए संस्कार किये गये. 50 परिजनों ने गुरु दीक्षा का मंत्र लिया. मौके पर अभिनंदन प्रसाद, अधिवक्ता संजय कुमार, मुरारी प्रसाद, राजेश प्रसाद, योगेश प्रसाद, लव कुमार तिवारी, दिलेश्वर यादव, सुशीला प्रसाद, रेनू देवी, उर्मिला व दीदी समेत कई लोग उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/narendra-vidhyarthi_820-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" /> इसे भी पढ़ें : खुद">https://lagatar.in/voter-and-uid-card-is-not-asking-for-self-identity-and-villagers/">खुद

की पहचान नहीं और ग्रामीणों से मांग रहा वोटर और यूआईडी कार्ड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही