Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू में खनिज संपदाओं की मची है लूट, दोषियों पर हो कार्रवाई नहीं तो करेंगे आंदोलन : भुवनेश्वर मेहता

Palamu : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता और हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता पलामू पहुंचे. राज्य सचिव महेंद्र पाठक, जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी व वामपंथी नेता सूर्यपत सिंह के साथ पलामू के मेदिनीनगर परिसदन भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में खनिज संपदाओं की लूट मची हुई है. जिसमें पलामू जिला सबसे एक नंबर पर है. यहां पत्थर खनन की लूट मची है, जिसमें सरकारी भूमि, वन विभाग भूमि, गैरमजरूआ भूमि, गरीबों की खतियानी भूमि को भी बिना ग्रामसभा किए लीज पर दिया जा रहा है. पलामू जिला के नौडीहा बाजार अंचल के ग्राम कुहकू कला में खतियानी रैयत के भूमि पर लीज दे दिया है, जिस पर अभी मुकदमा भी चल रहा है. तीन घरों को ध्वस्त कर दिया गया और घर के अंदर ही सारा सामान दब गया. फिर भी अभी तक उन लोगों पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया. यहां तक की लीज की जमीन के पास ही दो-दो जलाशय योजना भी सरकार के द्वारा बना हुआ है, फिर भी लीज मिल जाना सरकारी तंत्र और बड़े पदाधिकारियों की मिलीभगत को उजागर करता है. पूरे पलामू जिला में नौडीहा बाजार, छतरपुर, हरिहरगंज, रामगढ़, चैनपुर इलाकों में लूट मची है. लीज धारण के लिए ग्रामसभा के बाद 80% ग्रामीणों की सहमति जरूरी है, लेकिन ऐसा कहीं भी नहीं हुआ. हाइकोर्ट पलामू जिला में अवैध लीज पर खनन की जांच करने के लिए सरकार के पदाधिकारियों को प्रतिनिधि बनाया है. उन्होंने हाइकोर्ट से जांच कराने और उत्खनन को रद्द कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है. उन्होंने इसकी जांच हाइकोर्ट के रिटायर्ड जज, सेवानिवृत्त पदाधिकारी से कराने की मांग की है. भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि सरकार बालू का टेंडर अविलंब करें और इसकी जिम्मेवारी ग्रामसभा को सौंपे. पलामू एसपी नौडीहा बाजार मामले में अविलंब लीजधारक अपराधियों पर एफआईआर दर्ज कर परिवार को उचित मुआवजा दिलाएं. उनहोंने पलामू डीसी से अवैध तरीके से लिए गए लीज को रद्द करने की मांग की. कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो 18 मार्च के बाद पलामू डीसी कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठेंगे. इसके बाद 14 अप्रैल से पूरे झारखंड में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गांव-गांव घूम घूमकर लोगों को गोलबंद कर आंदोलन को तेज करेगी. मौके पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह, नगर सचिव सुरेश ठाकुर, नौजवान संघ के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, नसीम राइन, सोनू अहमद, बिजय कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जैप-8">https://lagatar.in/jap-8-jawan-suicide-case-major-havildar-kamlesh-dubey-suspended-departmental-inquiry-against-dsp-started/">जैप-8

के जवान सु’साइड मामला : मेजर हवलदार कमलेश दुबे सस्पेंड, डीएसपी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही