Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोकसभा की कार्यवाही रात 11.30 बजे तक बढ़ाये जाने की खबर...वक्फ बिल पर देर रात वोटिंग होगी

NewDelhi :  लोकसभा की कार्यवाही रात 11.30 बजे तक बढ़ाये जाने की खबर है, वक्फ बिल पर देर रात वोटिंग होगी .  लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही का समय 11.30 बजे तक बढ़ाने की बात कही. फिर सदस्यों की ओर कुछ कहा गया. इसके बाद स्पीकर ने बिल के पारित होने तक सदन की कार्यवाही का समय बढ़ाने की घोषणा कर दी.

आप भारत को मुस्लिम देश बनाना चाहते हैं  :  निशिकांत दुबे 

भाजपा के गोड्डा सांसद  निशिकांत दुबे ने  वक्फ बिल पर लोकसभी में कहा कि  भोपाल https://www.jansatta.com/about/bhopal-news/"

data-event-label="Desktop_3902456" data-event-action="click" data-event-category="Keyword_To_URL_widget" data-post-id="event-15262"> मस्जिद राजा होल्कर ने दान दी . तंज कसा कि  हिंदू दान दे तो बहुत अच्छा लेकिन वक्फ बोर्ड में गैर हिंदू नहीं आना चाहिए. वक्फ की संपत्ति अगर हिंदू राजाओं ने दी तो उन्हें मेंबर क्यों नहीं बनाया जायेगा. यहां गोरे, गजनी और बाबर आये. तीनों लुटरे के तौर पर  आये. अगर इन्हें आक्रांता मानते हो तो… हिंदुस्तान में पहले वक्फ की शुरुआत गोरी ने की  कहा कि गोरी ने हिंदुओं के गांवों को लूटा . पूछा कि  जिन्ना  को  पाकिस्तान बनाने का जिम्मेदार मानते हैं या नहीं. आरोप लगाया कि  1910 में कांग्रेस ने मुस्लिम रिजर्व सीट से जिन्ना को मेंबर बनाया. उन्होंने 1911 में मुसलमान वक्फ बनाया…ये आज फिर वक्फ के नाम पर इसका बंटवारा करना चाहते हैं… 1954 में सांसदों द्वारा बिल का विरोध करने के बावजूद कांग्रेस पार्टी ने मुसलमानों को खुश करने के लिए वक्फ अधिनियम पारित किया…ऐसा कोई अन्य देश नहीं है जिसने वक्फ को इतनी शक्तियां दी हों, क्या आप भारत को मुस्लिम देश बनाना चाहते हैं

चीन इतना अंदर घुसे चला आ रहा है, वहां बोलने नहीं जायेंगे  

झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद विजय कुमार हांसदा ने वक्फ बिल का विरोध करते हुए कहा कि लोग किस तरह से दान करें, किस तरह से अपने धार्मिक क्रियाकलाप करें, इस पर भी अब डायरेक्शन दिया जायेगा. अपनी बात रखते हुए श्री हांसदा ने कहा, जमीन देश की है, ये तो हमको समझ आता है. लेकिन चीन इतना अंदर घुसे चला आ रहा है, वहां बोलने नहीं जायेंगे. मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अमेरिका में सीना ठोककर बोलना था, वहां से बेइज्जत होकर चले आये. आरोप लगाया कि नेशन फर्स्ट कभी इनका एजेंडा नहीं रहा, फ्रैंड फर्स्ट रहा है. वक्फ बिल भी उसी ओर जा रहा है. मणिपुर का जिक्र करते हुए कहा कि महीनों वहां क्या स्थिति रही. वहां महिलाओं और बच्चों को बचाने ये गये क्या...आरोप लगाया कि महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा से इनका कोई सरोकार नहीं है.

हमें संविधान द्वारा अधिकार मिला है कि हम धर्म करें, कर्म करें

झामुमो सांसद ने कहा, हमें संविधान द्वारा अधिकार मिला है कि हम धर्म करें, कर्म करें. इससे भी अब इनको(भाजपा) परेशानी होने लगी है. मैं इनकी सोच पर उंगली उठाना चाहता हू. कहा कि लैंड का विषय स्टेट का है. स्टेट का भी सुझाव लिया जाना चाहिए था. जेपीसी की बातों को भी बिल में शामिल नहीं किया गया. बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों पर इनकी नजर कभी नहीं पडी. जमीन की बात आयी तो इनकी नजर उधर चली गयी. कहा कि 10 साल में किस पार्टी ने सबसे अधिक जमीन बनायी.., सदन और बाहर के लोग यह समझ रहे हैं.

आप हिंदुओं को डराकर राजनीति करना चाह रहे हैं.

हरसिमरत कौर बादल ने कहा, आप हिंदुओं को डराकर राजनीति करना चाह रहे हैं. टुकड़े-टुकड़े गैंग तो आप हैं. इस पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा   सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने हमलावर होते हुए कहा,  हमारे सारे गुरुओं को शहीद करने वाले मुगल थे जिनका ये सपोर्ट कर रही हैं.   इसे भी पढ़ें : लालू">https://lagatar.in/lalu-prasad-yadavs-health-deteriorated-he-was-taken-to-delhi-will-be-admitted-to-aiims/">लालू

प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली ले जाया गया, AIIMS में भर्ती कराया जायेगा
   

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही