Search

 
 
 

सीखने की कोई उम्र नहीं होती है : डॉ नीरा यादव

 
Koderma: कोडरमा प्रखंड के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बुधवार को एकदिवसीय डीईजीएस कंप्यूटर बेसिक ट्रेनिंग दिया गया. इसका शुभारंभ विधायक डॉ नीरा यादव, डीसी आदित्य रंजन, डीडीसी लोकेश मिश्रा और एसडीएम मनीष कुमार ने किया. विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन बधाई का पात्र है. जिला प्रशासन की सोच से डीईजीएस कंप्यूटर बेसिक ट्रेनिंग की शुरुआत की गयी है. विधायक ने कहा कि इसमें बच्चों से लेकर सभी वर्ग के लोग कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. जिले के करीब 6 हजार बच्चे कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त कर आगे का कोर्स करने के लिए तैयार हो चुके हैं. आज नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का एकदिवसीय डीईजीएस कंप्यूटर बेसिक ट्रेनिंग का शुभारंभ किया गया है. यह जिला प्रशासन की अच्छी पहल है. इससे जनप्रतिनिधियों को कंप्यूटर की जानकारी प्राप्त होगी. विधायक ने कहा कि आज सारी योजनाओं का क्रियान्वयन ऑनलाइन हो गया है. कंप्यूटर की जानकारी नहीं रहने के कारण हमलोग देख नहीं पाते हैं. लेकिन जब आप कंप्यूटर की बेसिक जानकारी प्राप्त कर लेंगे तो योजनाओं के क्रियान्वयन में सहूलियत होगी. योजनाओं की पूरी जानकारी जल्द मिलेगी. विधायक ने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है. अपने समय का सदुपयोग करते हुए कंप्यूटर की जानकारी जरुर प्राप्त करें. हमें ज्ञान लेने में पीछे नहीं रहना चाहिए. सभी मिलकर कोडरमा को समृद्ध, सपन्न व शाक्तिशाली बनायें. डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि एकदिवसीय डीईजीएस कंप्यूटर बेसिक ट्रेनिंग का लाभ उठायें. आप लोगों को कंप्यूटर से संबंधित जानकारी दी जा रही है. उसे बेहतर तरीके से सीखें. एसडीएम मनीष कुमार ने कहा कि ऑनलाइन करने की प्रक्रिया को पूरी तरह से जानें, ताकि कार्यों को करने में सहूलियत हो. इसे भी पढ़ें- सोनिया">https://lagatar.in/congress-upset-with-ed-summons-to-sonia-attack-on-modi-government/">सोनिया

को ED के समन से बिफरी कांग्रेस, मोदी सरकार पर हमला
ईडीएम राजदेव महतो ने बताया कि डीसी कोडरमा के मार्गदर्शन पर डीईजीएस कंप्यूटर बेसिक ट्रेनिंग कोडरमा जिले के चार प्रखंडों में तिथिवार दिया जायेगा. इसमें 20 जुलाई को सभी जिप सदस्य एवं मुखिया और 21 जुलाई को सभी पंसस को कोडरमा प्रखंड परिसर स्थित डीईजीएस कंप्यूटर बेसिक ट्रनिंग में कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जायेगा.  इसके बाद डोमचांच में 22 और 23 जुलाई को, जयनगर में 25 और 26 जुलाई को और चंदवारा में 27 जुलाई को सभी जिप सदस्य, मुखिया व पंसस को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें- NDA">https://lagatar.in/ndas-vice-presidential-candidate-jagdeep-dhankhar-files-nomination-pm-modi-was-also-present/">NDA

के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने किया नामांकन, PM मोदी भी रहे मौजूद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही