Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी का कोई विकल्प नहीं : बाबूलाल मरांडी

गढ़वा व रमना में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित Garhwa : देश विरोधी ताकतें नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते नहीं देखना चाहती है. विश्व के कई देश भारत की तरक्की से परेशान है. क्योंकि उन्होंने भारत को विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में खड़ा कर दिया तथा देश विकसित देशों को टक्कर दे रहा है. इसलिए उन्होंने देश में अपने दलाल छोड़ रखें है जो देश के खिलाफ साजिश रचने में लगे हैं. भाजपा कार्यकर्ता एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर ऐसी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दें. उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गढ़वा एवं रमना में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है. भाजपा व पीएम मोदी का कोई विकल्प नहीं रह गया है. वह जो संकल्प लेते हैं उसके पूरा होने की गारंटी है. इस सरकार ने भविष्य का विजन तैयार कर रखा है. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-thar-jeep-going-at-high-speed-hits-scooter-near-press-club-one-dead-other-in-critical-condition/">रांची:

प्रेस क्लब के पास तेज गति से जा रही थार जीप ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

झारखंड की सरकार में भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा : बाबूलाल

भाजपा नेता ने कहा कि झारखंड की सरकार में भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा लगा है. सरकार में शामिल लोग खनिज संपदा को लूटने व लूटवाने में लगे हैं. अवैध तरीके से जमीन की खरीद बिक्री में पूरा महकमा लगा हुआ है. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कल्पना पूछती है कि आखिर हेमंत को किस गलती के लिए जेल भेज दिया गया. तो मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि कल्पना सोरेन ईडी द्वारा 91 पेज का चार्टशीट किसी से पढ़वा लें उन्हें पता चल जाएगा कि हेमंत की गलती क्या है. कार्यक्रम को सांसद विष्णुदयाल राम, अलखनाथ पांडेय, विधायक भानू प्रताप शाही, पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, ठाकुर प्रसाद महतो, मुकेश निरंजन सिन्हा, दुर्गा जौहरी, सुरेंद्र विश्वकर्मा, सूरज गुप्ता, रामचंद्र केशरी, प्रमोद चौबे, संतोष दुबे आदि ने संबोधित किया. मौके पर विनय चौबे, ओमप्रकाश केशरी, चंदन जायसवाल, रितेश चौबे, प्रमोद चौबे, संजय ठाकुर, सुप्रीत केशरी, रविंद्र जायसवाल, अंजली गुप्ता आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-चुनाव">https://lagatar.in/officials-should-take-election-work-seriously-k-ravi-kumar/">चुनाव

कार्यों को गंभीरता से करें पदाधिकारी : के. रवि कुमार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही